- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- भोपाल में 26 से 29 मार्च तक सजेगा IndieMoons Arts Festival 2026
भोपाल में 26 से 29 मार्च तक सजेगा IndieMoons Arts Festival 2026
Bhopal, MP
Powered by Dainik Jagran MP/CG Digital
शहर में स्वतंत्र कला, थिएटर और रचनात्मकता का अनोखा उत्सव IndieMoons Arts Festival’26 इस वर्ष 26, 27, 28 और 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस बहुचर्चित सांस्कृतिक महोत्सव को इस बार Powered by Dainik Jagran MP/CG Digital के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे आयोजन को व्यापक डिजिटल पहचान और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच मिलने की उम्मीद है।
उत्साही Rang Theatre Cultural Group द्वारा आयोजित यह बहुदिवसीय महोत्सव भोपाल के सांस्कृतिक केंद्र Ravindra Bhawan स्थित Hansdhwani Auditorium में आयोजित होगा। महोत्सव में थिएटर, संगीत, साहित्य, सिनेमा और लाइव प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन CentreStage (दोपहर 3 से 5 बजे) से होगी, जिसमें रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार, लेखक और विचारक कहानी, मिथक और थिएटर की गहराइयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद OpenStage (शाम 5 से 7 बजे) में युवा कवि, छात्र बैंड, एकल कलाकार और नई प्रतिभाएं अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।
रात 7:30 बजे से MainStage कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा, जहां प्रसिद्ध कलाकार Nitesh Bharadwaj, Rakesh Bedi, Sanjay Mishra, Shekhar Suman और Geetika Tyagi जैसे दिग्गज कलाकार ‘चक्रव्यूह’, ‘मसाज’, ‘घासीराम कोतवाल’ और ‘एक मुलाकात’ जैसे चर्चित नाटकों की प्रस्तुति देंगे।
यह महोत्सव नई और पुरानी पीढ़ियों के कलाकारों को एक साथ लाने का प्रयास है और भोपाल की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।
पास प्राप्त करने के लिए : https://in.bookmyshow.com/explore/home/bhopal पर विजिट करें
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : - Team IndieMoons
📞 +91 6266955589 | +91 9406633587
📧 [email protected]
🌐 www.rangatheatre.org
“जहां पीढ़ियां मिलती हैं” — इसी संदेश के साथ यह महोत्सव स्वतंत्र कला की ऊर्जा और रचनात्मकता का उत्सव बनेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए