भोपाल में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मेट्रो विवाद तक कई अहम हलचलें, जानें और क्या होगा खास

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेट्रो अंडरग्राउंड रूट विवाद पर अहम सुनवाई होगी। सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं।

भोपाल में आज का दिन सांस्कृतिक गतिविधियों और राजनीतिक हलचलों के बीच काफी व्यस्त रहने वाला है। शहर में एक तरफ अलग-अलग संस्थानों में कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर कानूनी विवाद पर अहम सुनवाई भी होनी है।

एक शाम मां के नाम

राजधानी के गोविंदपुरा स्थित आईटीआई सभागार में शाम 4 बजे से एक शाम मां के नामकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां देर रात तक चलती रहीं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं।

आर्ट कैंप

ध्रुपद संस्थान में सुबह 9:30 बजे से आर्ट कैंप की शुरुआत हो चुकी है, जहां युवा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

'माह का प्रादर्श'

मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्शके तहत निंगला पा - थोईनामक अनुष्ठानिक परिधान को प्रदर्शित किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से शुरू इस प्रदर्शनी को देखने लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

73 शलाका चित्र प्रर्दशनी

जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर

इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित है। साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों से भी बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठनात्मक मामलों के अलावा राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने, विकास योजनाओं की समीक्षा और आगामी रणनीति पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठकों का विस्तृत एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्र इसे महत्वपूर्ण दौरा मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लंबित परियोजनाओं और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषय भी चर्चा में रह सकते हैं।

भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई

वहीं भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर आज मध्य प्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण में सुनवाई होने जा रही है। विवाद भोपाल टॉकीज कब्रिस्तान और नारियल खेड़ा वक्फ जमीन के नीचे से मेट्रो लाइन निकालने को लेकर है। इस मामले में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। आज मेट्रो प्रबंधन वक्फ बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखेगा। मुस्लिम संगठनों की ओर से दायर याचिका में मेट्रो निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों के नीचे से मेट्रो लाइन गुजरने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और पर्यावरणीय प्रभाव भी पड़ सकता है। दूसरी तरफ मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि परियोजना तकनीकी मानकों के आधार पर तैयार की गई है। अब सभी की नजर आज की सुनवाई पर टिकी हुई है क्योंकि इसका असर भोपाल मेट्रो परियोजना की आगे की गति पर पड़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2026 By Rohit.P

भोपाल में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मेट्रो विवाद तक कई अहम हलचलें, जानें और क्या होगा खास

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में आज का दिन सांस्कृतिक गतिविधियों और राजनीतिक हलचलों के बीच काफी व्यस्त रहने वाला है। शहर में एक तरफ अलग-अलग संस्थानों में कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर कानूनी विवाद पर अहम सुनवाई भी होनी है।

एक शाम मां के नाम

राजधानी के गोविंदपुरा स्थित आईटीआई सभागार में शाम 4 बजे से एक शाम मां के नामकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां देर रात तक चलती रहीं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं।

आर्ट कैंप

ध्रुपद संस्थान में सुबह 9:30 बजे से आर्ट कैंप की शुरुआत हो चुकी है, जहां युवा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

'माह का प्रादर्श'

मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्शके तहत निंगला पा - थोईनामक अनुष्ठानिक परिधान को प्रदर्शित किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से शुरू इस प्रदर्शनी को देखने लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

73 शलाका चित्र प्रर्दशनी

जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर

इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित है। साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों से भी बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठनात्मक मामलों के अलावा राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने, विकास योजनाओं की समीक्षा और आगामी रणनीति पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठकों का विस्तृत एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्र इसे महत्वपूर्ण दौरा मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लंबित परियोजनाओं और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषय भी चर्चा में रह सकते हैं।

भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई

वहीं भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर आज मध्य प्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण में सुनवाई होने जा रही है। विवाद भोपाल टॉकीज कब्रिस्तान और नारियल खेड़ा वक्फ जमीन के नीचे से मेट्रो लाइन निकालने को लेकर है। इस मामले में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। आज मेट्रो प्रबंधन वक्फ बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखेगा। मुस्लिम संगठनों की ओर से दायर याचिका में मेट्रो निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों के नीचे से मेट्रो लाइन गुजरने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और पर्यावरणीय प्रभाव भी पड़ सकता है। दूसरी तरफ मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि परियोजना तकनीकी मानकों के आधार पर तैयार की गई है। अब सभी की नजर आज की सुनवाई पर टिकी हुई है क्योंकि इसका असर भोपाल मेट्रो परियोजना की आगे की गति पर पड़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/know-many-important-developments-in-bhopal-today-from-cultural-programs/article-53297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.