शराब, झगड़ा और गोली… 48 घंटे में पुलिस ने खत्म किया खेल

Bhopal, MP

कटारा हिल्स की मल्टी में मामूली विवाद बना जानलेवा, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे आरोपी, मुख्य शूटर कोटा से गिरफ्तार

राजधानी के पॉश इलाके कटारा हिल्स में आधी रात का सन्नाटा उस वक्त गोलियों की आवाज से टूट गया, जब छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खौफनाक हिंसा में बदल गया। सेज सनसिटी फेस-1 की मल्टी में 4-5 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे नशे में धुत युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पार्टी, नशा और फिर खून-खराबा

बताया जा रहा है कि मल्टी में कुछ छात्र पार्टी कर रहे थे और शराब के नशे में थे। इसी दौरान कॉलेज के छात्र हरीश दुबे और अंशु तेज पाटिल (जलगांव, महाराष्ट्र) का अन्य छात्रों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों नीचे पार्किंग में आ गए।

इसी दौरान वहां पहुंचे वासु गुप्ता (दतिया) और हेमंत शर्मा (मथुरा) भी विवाद के बीच आ गए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

अचानक चली गोलियां, मचा हड़कंप

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान—

  • वासु गुप्ता के बाएं कंधे में गोली लगी
  • अंशु तेज पाटिल के पेट में गोली जा लगी

खून से लथपथ दोनों छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

कौन हैं आरोपी?

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने में—

  • राजवीर सिंह
  • ओम तिवारी 
  • अनिकेत शर्मा

(तीनों निवासी अमलाही, शहडोल) शामिल थे। वहीं मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह घटना के बाद फरार हो गया था।

48 घंटे में पुलिस का शिकंजा

थाना प्रभारी सुनील दुबे के नेतृत्व में कटारा हिल्स पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह को 9 अप्रैल को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया।  कटारा हिल्स पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हथियार की सप्लाई में और कौन लोग शामिल हैं।

बिहार से लाई गई थी पिस्टल

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सुधांशु सिंह ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल 13 मार्च को बेगूसराय (बिहार) से खरीदी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने यह हथियार सिर्फ शौक के लिए लिया था। पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन बरामद कर ली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2026 By दैनिक जागरण

शराब, झगड़ा और गोली… 48 घंटे में पुलिस ने खत्म किया खेल

Bhopal, MP

राजधानी के पॉश इलाके कटारा हिल्स में आधी रात का सन्नाटा उस वक्त गोलियों की आवाज से टूट गया, जब छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खौफनाक हिंसा में बदल गया। सेज सनसिटी फेस-1 की मल्टी में 4-5 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे नशे में धुत युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पार्टी, नशा और फिर खून-खराबा

बताया जा रहा है कि मल्टी में कुछ छात्र पार्टी कर रहे थे और शराब के नशे में थे। इसी दौरान कॉलेज के छात्र हरीश दुबे और अंशु तेज पाटिल (जलगांव, महाराष्ट्र) का अन्य छात्रों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों नीचे पार्किंग में आ गए।

इसी दौरान वहां पहुंचे वासु गुप्ता (दतिया) और हेमंत शर्मा (मथुरा) भी विवाद के बीच आ गए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

अचानक चली गोलियां, मचा हड़कंप

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान—

  • वासु गुप्ता के बाएं कंधे में गोली लगी
  • अंशु तेज पाटिल के पेट में गोली जा लगी

खून से लथपथ दोनों छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

कौन हैं आरोपी?

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने में—

  • राजवीर सिंह
  • ओम तिवारी 
  • अनिकेत शर्मा

(तीनों निवासी अमलाही, शहडोल) शामिल थे। वहीं मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह घटना के बाद फरार हो गया था।

48 घंटे में पुलिस का शिकंजा

थाना प्रभारी सुनील दुबे के नेतृत्व में कटारा हिल्स पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह को 9 अप्रैल को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया।  कटारा हिल्स पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हथियार की सप्लाई में और कौन लोग शामिल हैं।

बिहार से लाई गई थी पिस्टल

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सुधांशु सिंह ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल 13 मार्च को बेगूसराय (बिहार) से खरीदी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने यह हथियार सिर्फ शौक के लिए लिया था। पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन बरामद कर ली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/liquor-fight-and-bullets%E2%80%A6-police-ended-the-game-within-48/article-50945

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.