MP Cabinet Decision: 12 लाख कर्मचारियों का DA बढ़कर 58%, OBC युवाओं के लिए नई भर्ती ट्रेनिंग योजना को मंजूरी

भोपाल (म.प्र.)

On

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले—DA-DR में 3% बढ़ोतरी, गेस्ट फैकल्टी का वेतन दोगुना, ‘स्टेट AI मिशन’ भी शुरू होगा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7.5 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.5 लाख पेंशनर्स सीधे लाभान्वित होंगे। बढ़ा हुआ DA अप्रैल के वेतन के साथ दिया जाएगा। अनुमान है कि इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 465 से 4230 रुपए तक की वृद्धि होगी, जबकि एरियर के रूप में 4185 से 38,070 रुपए तक मिल सकते हैं।

हालांकि, कैबिनेट मंजूरी के बावजूद वित्त विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी होने का इंतजार बना हुआ है। इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 2450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

कैबिनेट ने इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’ को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत हर साल 4000 युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। चार महीने के आवासीय प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1000 रुपए और युवतियों को 1200 रुपए मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में भी एक अहम फैसला लेते हुए सरकार ने दिव्यांग संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए प्रति माह कर दिया है। इससे लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे गेस्ट फैकल्टी को राहत मिलेगी।

कैबिनेट बैठक में ‘स्टेट AI मिशन’ की शुरुआत का ऐलान भी किया गया। इस मिशन के जरिए शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की योजना है। कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से जोखिमों की पहले पहचान कर बेहतर निर्णय लिए जाएंगे।

सरकार इस मिशन को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। वर्ष 2026-27 में इसकी आधारभूत तैयारी होगी, 2027-28 में व्यापक क्रियान्वयन और 2028 के बाद इसे स्थायी रूप से शासन प्रणाली में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा, कैबिनेट ने 6940 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं को जारी रखने का निर्णय भी लिया। इनमें आंगनबाड़ी-पोषण कार्यक्रम, रीवा की महाना सिंचाई परियोजना और इंदौर जल प्रदूषण मामले की न्यायिक जांच शामिल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2026 By Nitin Trivedi

MP Cabinet Decision: 12 लाख कर्मचारियों का DA बढ़कर 58%, OBC युवाओं के लिए नई भर्ती ट्रेनिंग योजना को मंजूरी

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7.5 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.5 लाख पेंशनर्स सीधे लाभान्वित होंगे। बढ़ा हुआ DA अप्रैल के वेतन के साथ दिया जाएगा। अनुमान है कि इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 465 से 4230 रुपए तक की वृद्धि होगी, जबकि एरियर के रूप में 4185 से 38,070 रुपए तक मिल सकते हैं।

हालांकि, कैबिनेट मंजूरी के बावजूद वित्त विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी होने का इंतजार बना हुआ है। इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 2450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

कैबिनेट ने इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’ को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत हर साल 4000 युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। चार महीने के आवासीय प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1000 रुपए और युवतियों को 1200 रुपए मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में भी एक अहम फैसला लेते हुए सरकार ने दिव्यांग संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए प्रति माह कर दिया है। इससे लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे गेस्ट फैकल्टी को राहत मिलेगी।

कैबिनेट बैठक में ‘स्टेट AI मिशन’ की शुरुआत का ऐलान भी किया गया। इस मिशन के जरिए शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की योजना है। कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से जोखिमों की पहले पहचान कर बेहतर निर्णय लिए जाएंगे।

सरकार इस मिशन को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। वर्ष 2026-27 में इसकी आधारभूत तैयारी होगी, 2027-28 में व्यापक क्रियान्वयन और 2028 के बाद इसे स्थायी रूप से शासन प्रणाली में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा, कैबिनेट ने 6940 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं को जारी रखने का निर्णय भी लिया। इनमें आंगनबाड़ी-पोषण कार्यक्रम, रीवा की महाना सिंचाई परियोजना और इंदौर जल प्रदूषण मामले की न्यायिक जांच शामिल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-cabinet-decision-da-of-12-lakh-employees-increased-to/article-48934

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.