अब PNG लाइन के लिए अनुमति में देरी नहीं: भोपाल में नेटवर्क विस्तार को मिलेगी तेजी

भोपाल (म.प्र.)

On

केंद्र सरकार के नए निर्देश: नगर निगम तुरंत देगा पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, सोसायटी इनकार नहीं कर सकेंगी

राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार में अब बाधाओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत, अब PNG पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खुदाई और अन्य आवश्यक अनुमति नगर निगम को तुरंत देनी होगी।

यह निर्णय उन लंबित अनुमतियों के कारण लिया गया, जो पहले कार्य में सबसे बड़ी अड़चन बनती थीं। नगर निगम और स्थानीय सोसायटी कई बार पाइपलाइन बिछाने की अनुमति देने में देर या इनकार कर देती थीं। अब नए नियम लागू होने के बाद कोई भी सोसायटी PNG लाइन बिछाने से रोक नहीं सकेगी।

तकनीकी चुनौतियां बनीं

हालांकि, कार्य के दौरान सीवर, पानी और बिजली की मौजूदा लाइनों से टकराव जैसी तकनीकी चुनौतियां अभी भी काम की गति को प्रभावित कर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कार्य सावधानी और विस्तृत प्लानिंग के बिना संभव नहीं है।

कनेक्शन लक्ष्य: 40 हजार से 5.5 लाख

भोपाल में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को वर्ष 2018 में मंजूरी मिली थी और 2021 में पहला PNG कनेक्शन जारी किया गया। अब तक केवल 40 हजार घरों तक ही गैस पहुंच पाई है। केंद्र और नगर निगम का लक्ष्य अगले छह वर्षों में 5.5 लाख कनेक्शन देना है।

नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां समय पर और नियमानुसार जारी की जाएंगी। उन्होंने कहा, "अब अनुमति प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी और नेटवर्क विस्तार तेजी से होगा।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2026 By ANKITA

अब PNG लाइन के लिए अनुमति में देरी नहीं: भोपाल में नेटवर्क विस्तार को मिलेगी तेजी

भोपाल (म.प्र.)

राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार में अब बाधाओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत, अब PNG पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खुदाई और अन्य आवश्यक अनुमति नगर निगम को तुरंत देनी होगी।

यह निर्णय उन लंबित अनुमतियों के कारण लिया गया, जो पहले कार्य में सबसे बड़ी अड़चन बनती थीं। नगर निगम और स्थानीय सोसायटी कई बार पाइपलाइन बिछाने की अनुमति देने में देर या इनकार कर देती थीं। अब नए नियम लागू होने के बाद कोई भी सोसायटी PNG लाइन बिछाने से रोक नहीं सकेगी।

तकनीकी चुनौतियां बनीं

हालांकि, कार्य के दौरान सीवर, पानी और बिजली की मौजूदा लाइनों से टकराव जैसी तकनीकी चुनौतियां अभी भी काम की गति को प्रभावित कर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कार्य सावधानी और विस्तृत प्लानिंग के बिना संभव नहीं है।

कनेक्शन लक्ष्य: 40 हजार से 5.5 लाख

भोपाल में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को वर्ष 2018 में मंजूरी मिली थी और 2021 में पहला PNG कनेक्शन जारी किया गया। अब तक केवल 40 हजार घरों तक ही गैस पहुंच पाई है। केंद्र और नगर निगम का लक्ष्य अगले छह वर्षों में 5.5 लाख कनेक्शन देना है।

नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां समय पर और नियमानुसार जारी की जाएंगी। उन्होंने कहा, "अब अनुमति प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी और नेटवर्क विस्तार तेजी से होगा।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-there-is-no-delay-in-permission-for-png-line/article-50155

खबरें और भी हैं

जबलपुर CMHO संजय मिश्रा निलंबित, स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा

टाप न्यूज

स्टॉक रजिस्टर गायब और भुगतान के कागजों में धांधली, ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ का अतिरिक्त पद भी प्रभावित
मध्य प्रदेश 
जबलपुर CMHO संजय मिश्रा निलंबित, स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा

शशि थरूर का काफिला मल्लपुरम में रोका, गनमैन और ड्राइवर पर हमला

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद के काफिले पर हिंसक वारदात; पश्चिम बंगाल में आपराधिक छवि वाले नेताओं...
देश विदेश  चुनाव 
शशि थरूर का काफिला मल्लपुरम में रोका, गनमैन और ड्राइवर पर हमला

रायपुर में युवक को जिंदा दफनाया, 4 थानों से होकर 40KM ऑटो में ले जाया गया; गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर हत्या

पोस्टमॉर्टम में मौत की पुष्टि, आरोपी श्याम सुंदर और गर्लफ्रेंड सहित 5 गिरफ्तार, 1 फरार; फोरेंसिक टीम जांच में जुटी...
छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में युवक को जिंदा दफनाया, 4 थानों से होकर 40KM ऑटो में ले जाया गया; गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर हत्या

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

खुद को कर्मचारी बताकर ऐंठे पैसे, न्यायिक रिमांड पर जेल
छत्तीसगढ़ 
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.