सपनों की तलाश में भोपाल आई नर्स की मौत: लिव-इन पार्टनर पर धोखे का आरोप, एनेस्थीसिया ओवरडोज से सुसाइड

भोपाल, (म.प्र.)

On

नर्मदापुरम से भोपाल आकर बनाई थी पहचान, शादी से इनकार और रिश्ते टूटने के बाद टूट गई मेघा यादव

सक्सेस और बेहतर भविष्य की तलाश में नर्मदापुरम से भोपाल आई एक नर्स की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जेके अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय नर्स मेघा यादव ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने लिव-इन पार्टनर रूपेश पर भावनात्मक शोषण और धोखे का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मेघा यादव करीब पांच साल पहले पढ़ाई और करियर बनाने के उद्देश्य से भोपाल आई थी। मजदूरी करने वाले पिता ने कठिन हालात के बावजूद उसकी पढ़ाई जारी रखी। मेघा ने भोपाल से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की और जेके अस्पताल में नौकरी हासिल की। परिवार के अनुसार, वह अपने माता-पिता को भी भविष्य में भोपाल लाकर साथ रखने का सपना देखती थी।

भोपाल में रहने के दौरान मेघा की पहचान कोलार क्षेत्र में हुक्का लाउंज और कैफे संचालित करने वाले रूपेश से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी के आश्वासन पर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद अचानक रूपेश ने मेघा से दूरी बना ली। बीते एक महीने से वह न तो फोन उठाता था और न ही मिलने को तैयार था।

मृतका के भाई राजा यादव का आरोप है कि मार्च 2025 में रूपेश खुद मेघा को लेकर नर्मदापुरम गांव आया था और माता-पिता से शादी की बात की थी। परिवार ने मेघा की खुशी के लिए सहमति भी दे दी थी। हालांकि, एक महीने पहले रूपेश ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि उसके परिजन इंटरकास्ट मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं। इस फैसले से मेघा मानसिक रूप से टूट गई थी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एक युवक मेघा को बेहोशी की हालत में जेके अस्पताल लेकर पहुंचा और खुद को उसका मुंहबोला भाई बताकर भर्ती कराकर चला गया। बाद में पता चला कि वह युवक रूपेश था। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मेघा के किराए के कमरे से इंजेक्शन और सिरिंज बरामद की गई हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मोबाइल फोन भी जब्त कर कॉल डिटेल और चैट की जांच की जा रही है।

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार के मुताबिक, आत्महत्या से पहले मेघा ने अपने भांजे से फोन पर बात की थी और उस समय वह सामान्य लग रही थी। देर रात रूपेश ने ही मेघा के फोन से परिजनों को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी, लेकिन जब वे पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं था।

इस घटना ने एक बार फिर लिव-इन संबंधों, भावनात्मक भरोसे और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों को सामने ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

-----------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/nurse-who-came-to-bhopal-in-search-of-dreams-dies/article-41079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.