- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- टीटी नगर में आज से खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत, शाम से बदलेगा ट्रैफिक प्लान
टीटी नगर में आज से खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत, शाम से बदलेगा ट्रैफिक प्लान
भोपाल (म.प्र.)
उद्घाटन कार्यक्रम के कारण कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में आज,खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बड़े राज्य स्तरीय खेल आयोजन को लेकर टीटी नगर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शाम 5 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और आवश्यकता अनुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।
क्यों बदली गई यातायात व्यवस्था
खेलो एमपी यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि अटल पथ पर सामान्य यातायात पूरी तरह परिवर्तित रहेगा। इसके अलावा कमला नेहरू स्कूल से मॉडल स्कूल तक का मार्ग, काटजू अस्पताल से टीटी नगर स्टेडियम की ओर जाने वाला रास्ता, राजस्थान मिष्ठान भंडार से स्टेडियम की ओर तथा टीटी नगर थाना चौराहे से स्टेडियम की दिशा में जाने वाले मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी
इन चौराहों पर बढ़ सकता है ट्रैफिक दबाव
कार्यक्रम के दौरान रोशनपुरा चौराहा, अपैक्स बैंक तिराहा, माता मंदिर मार्ग, रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक और भारत माता चौराहे पर वाहनों का दबाव अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में लोक परिवहन और अनुमति प्राप्त भारी वाहनों की आवाजाही आवश्यकता अनुसार नियंत्रित या परिवर्तित की जा सकती है।
वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
कोलार क्षेत्र से शहर की ओर आने वाले वाहन माता मंदिर चौराहा, पीएनटी चौराहा, भारत माता चौराहा और स्मार्ट रोड के रास्ते पॉलिटेक्निक चौराहे तक आ-जा सकेंगे। वहीं पुराने शहर से कोलार और नए शहर की ओर जाने वाले वाहन कंट्रोल रूम, जेल रोड और व्यापम चौराहे से लिंक रोड-2 का उपयोग कर सकेंगे।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही कार्यक्रम के समय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।
--------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए