भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन 20 दिसंबर से: पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी

Bhopal, MP

मिंटो हॉल में होगा मुख्य कार्यक्रम, सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो में सफर करेंगे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री

भोपाल में बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा का कमर्शियल रन अब 21 दिसंबर के बजाय एक दिन पहले, यानी 20 दिसंबर से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शाम चार बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में प्रस्तावित है, जहां प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन होगा।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेट्रो में सवार होकर सुभाषनगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक यात्रा करेंगे। यह मेट्रो का पहला कमर्शियल सफर होगा, जो 6.22 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर शाम करीब पांच बजे शुरू होगा।

भोपाल मेट्रो की शुरुआत को लेकर पहले यह योजना थी कि प्रधानमंत्री खजुराहो से मेट्रो का शुभारंभ करेंगे, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब पूरा आयोजन भोपाल केंद्रित कर दिया गया है। मिंटो हॉल में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

मेट्रो कॉरपोरेशन ने कार्यक्रम से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। सुभाषनगर और एम्स स्टेशनों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर इन स्टेशनों पर कड़ा पहरा है और फिलहाल आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो के अंदरूनी काम पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ बाहरी कार्य अभी प्रगति पर हैं। ये काम अगले दो-तीन महीने तक चल सकते हैं, लेकिन इससे कमर्शियल रन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल प्रायोरिटी कॉरिडोर पर तीन मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। शेड्यूल और किराए को लेकर अंतिम निर्णय सोमवार तक सामने आने की संभावना है।

किराया संरचना को लेकर संकेत हैं कि भोपाल मेट्रो में इंदौर मॉडल अपनाया जाएगा। शुरुआती सात दिन यात्रियों को मुफ्त सफर की सुविधा मिल सकती है। इसके बाद तीन महीने तक टिकटों पर चरणबद्ध छूट देने की योजना है। छूट अवधि समाप्त होने के बाद न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 80 रुपये तक हो सकता है।

कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम पहले ही प्रायोरिटी कॉरिडोर को हरी झंडी दे चुकी है। नवंबर में हुए निरीक्षण के दौरान ट्रैक, कोच, सिग्नल और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई थी। वर्तमान में ट्रायल रन के दौरान मेट्रो की रफ्तार 30 से 80 किमी प्रति घंटा रखी जा रही है।

फिलहाल भोपाल मेट्रो में टिकट व्यवस्था मैनुअल रहेगी। ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के लिए नई कंपनी के चयन की प्रक्रिया जारी है। वहीं, ऑरेंज लाइन के किसी भी स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को केवल पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था पर निर्भर रहना होगा।

साल 2018 में शुरू हुई भोपाल मेट्रो परियोजना का यह पहला व्यावसायिक चरण शहर के सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/pm-modi-will-virtually-flag-off-the-commercial-run-of/article-39921

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.