- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- भोपाल के अयोध्या बायपास निर्माण से बढ़ीं दिक्कतें
भोपाल के अयोध्या बायपास निर्माण से बढ़ीं दिक्कतें
भोपाल,(म.प्र.)
अयोध्या बायपास पर खुदाई और पेड़ कटाई से बार-बार टूट रही पाइपलाइन और बिजली लाइन, 15 दिन में 12 बार प्रभावित हुई जल सप्लाई
भोपाल में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल और बिजली संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। शहर के अयोध्या बायपास पर चल रहे निर्माण कार्य ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। सड़क चौड़ीकरण और खुदाई के दौरान लगातार मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, वहीं पेड़ कटाई के कारण बिजली लाइनों पर भी असर पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों में यहां 12 बार पाइपलाइन फूट चुकी है, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित हुई है।
नगर निगम और बिजली विभाग की टीमों को बार-बार मरम्मत कार्य करना पड़ रहा है, लेकिन निर्माण गतिविधियां जारी रहने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, करोंद, रायसेन रोड और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग पानी और बिजली कटौती से परेशान हैं। मंगलवार को भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की खुदाई के दौरान तीन स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन कट गई। इसके बाद नगर निगम की टीम को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करना पड़ा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जोन 15, 16 और 17 के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई।
प्रभावित क्षेत्रों में हथाईखेड़ा, नरेला शंकरी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, अयोध्या नगर, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल क्षेत्र, भानपुरा, बड़वई, छोला, करोंद और नवीबाग समेत आसपास की कॉलोनियां शामिल हैं। कई इलाकों में लोगों को तय समय पर पानी नहीं मिल सका, जबकि कुछ स्थानों पर टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था करनी पड़ी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन टूटने के बाद मरम्मत कार्य में लगभग छह घंटे का समय लगता है। ऐसे में सप्लाई सिस्टम को सामान्य होने में और अधिक समय लग जाता है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण शहर की जल वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
पेड़ कटाई से बिजली संकट
अयोध्या बायपास निर्माण के लिए सड़क किनारे हजारों पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद यह प्रक्रिया तेज हुई है। हालांकि पेड़ कटाई के दौरान कई बार टहनियां बिजली लाइनों पर गिर रही हैं, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है।
अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी और करोंद से रायसेन रोड तक के कई क्षेत्रों में रोजाना बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन और रात दोनों समय बिजली बाधित हो रही है, जिससे गर्मी में परेशानी और बढ़ गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य और पेड़ कटाई के चलते सुरक्षा कारणों से कई बार लाइन बंद करनी पड़ती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट करने का काम भी जारी है।
कोलार क्षेत्र भी प्रभावित
करीब एक सप्ताह पहले कोलार क्षेत्र में 33 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लिया गया था। इसका असर जोन 18 और 19 के कई इलाकों में पानी सप्लाई पर पड़ा। बिजली बंद रहने से पानी पंपिंग व्यवस्था प्रभावित हुई और कई क्षेत्रों में सप्लाई रोकनी पड़ी।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक व्यवस्था सामान्य होने में लगभग एक सप्ताह लग गया था। हालांकि मंगलवार को एक बार फिर 33 केवी लाइन बंद होने से राजहर्ष कॉलोनी और आसपास के इलाकों में नई समस्या खड़ी हो गई। लोगों को पानी और बिजली दोनों की परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही खुदाई और तकनीकी कामों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई लोगों ने प्रशासन से निर्माण एजेंसियों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की मांग की है ताकि बार-बार सप्लाई बाधित न हो।
विभागों के बीच समन्वय की जरूरत
शहर में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण जल और बिजली लाइनों पर दबाव बढ़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमिगत पाइपलाइन और बिजली नेटवर्क का विस्तृत सर्वे होना चाहिए ताकि नुकसान को कम किया जा सके। नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं एनएचएआई की ओर से भी तकनीकी स्तर पर सावधानी बरतने की बात कही जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए