- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- रेलवे पेंशनरों की आवाज बने राजेश पांडेय, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन; मैन्युअल पास बहाली सहित कई मांग...
रेलवे पेंशनरों की आवाज बने राजेश पांडेय, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन; मैन्युअल पास बहाली सहित कई मांगें उठाईं
Digital Desk
ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन (AIRRF) भोपाल द्वारा सोमवार सुबह रेलवे हॉस्पिटल निशातपुरा, भोपाल के समक्ष पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से रेलवे पेंशनरों एवं उनके परिजनों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया।
AIRRF भोपाल ब्रांच के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने पेंशनरों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद मैन्युअल PRCP (पास) व्यवस्था बंद किए जाने से बड़ी संख्या में वरिष्ठ पेंशनरों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि वृद्ध एवं तकनीकी संसाधनों से वंचित पेंशनरों के हित में पुनः मैन्युअल पास सुविधा प्रारंभ करने के लिए रेलवे प्रशासन सकारात्मक पहल करे।
राजेश पांडेय ने यह भी मुद्दा उठाया कि भोपाल रेलवे हॉस्पिटल में एम्पैनल्ड अस्पतालों द्वारा लिखी गई आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पेंशनरों को बार-बार निजी खर्च न उठाना पड़े। इसके अलावा लंबे समय से लंबित चिकित्सा एवं प्रशासनिक मामलों का शीघ्र निराकरण करने की मांग भी संगठन की ओर से रखी गई।
महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पेंशनरों से जुड़ी सभी समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने पूर्व कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी सुविधाओं को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
इस दौरान उपस्थित मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने भी संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में AIRRF के जोनल अध्यक्ष महेंद्रजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद दमाड़े, मंडल सचिव रमन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दुबे, सचिव टी.आर. चौरे सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलवे पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए