आज भोपाल में खेलों का महाकुंभ, गौमांस मामले पर सड़क पर उतरेगा संगठन, सीएम डॉ. मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी आज राजनीतिक, प्रशासनिक और खेल गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनी रहेगी। एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ करेंगे, वहीं दूसरी ओर भोपाल में गौमांस मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा आज पहली बार सभी 85 वार्डों में ‘जल सुनवाई’ का आयोजन भी किया जा रहा है।

आज होगा ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य आगाज़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 13 जनवरी को ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन प्रदेश में पहली बार खेल विभाग और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।
शाम 6 बजे वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब, बड़े तालाब परिसर में उद्घाटन समारोह होगा।

उद्घाटन समारोह में अत्याधुनिक वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी के माध्यम से भोपाल के ऐतिहासिक तालाबों की झलक दिखाई जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड सिंगर शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, मैस्कॉट, थीम सॉन्ग, आधिकारिक जर्सी और टॉर्च का लोकार्पण करेंगे।

चार चरणों में होगी प्रतियोगिता

  • विकासखंड स्तर

  • जिला स्तर

  • संभाग स्तर

  • राज्य स्तर

भोपाल में गौमांस मामले पर आज बड़ा प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में आज जय मां भवानी संगठन द्वारा गौमांस प्रकरण को लेकर विशाल प्रदर्शन और पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में सामने आए स्लॉटर हाउस विवाद से जुड़ा है, जिसमें बड़ी मात्रा में जब्त मांस की जांच में गोमांस की पुष्टि हुई थी।

दोपहर 1 बजे होटल पलाश से पैदल मार्च प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। मार्च के समापन पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मुख्य मांगें

  • गौमाता के सम्मान की रक्षा

  • दोषियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई

  • गौहत्या कानूनों का सख्ती से पालन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • 10:40 बजे – मंत्रालय आगमन

  • 11:00 बजे – कैबिनेट बैठक

  • 2:10 बजे – विधानसभा पहुंचेंगे

  • 4:00 बजे – आभार कार्यक्रम में सहभागिता

  • 4:30 बजे – समत्व भवन में कृषि लोकल्सव संबंधी बैठक

  • 5:30 बजे – वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम संबंधी बैठक

  • 6:00 बजे – अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज पुरस्कार वितरण एवं नासा चयनित छात्रों को किट वितरण

  • 7:00 बजे – वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पहुंचेंगे

  • इसके बाद ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता

भोपाल के 85 वार्डों में आज पहली ‘जल सुनवाई’

दूषित पानी की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने आज से हर मंगलवार ‘जल सुनवाई’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के सभी 85 वार्ड कार्यालयों में जल सुनवाई होगी।

नागरिक यहां पानी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और मौके पर ही पानी के नमूने भी लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच रंग, गंध, स्वाद, पीएच, टीडीएस, कठोरता, क्लोराइड, टर्बिडिटी, रेसिडुअल क्लोरीन, कोलीफॉर्म और ई-कोलाई जैसे मानकों पर की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By दैनिक जागरण

आज भोपाल में खेलों का महाकुंभ, गौमांस मामले पर सड़क पर उतरेगा संगठन, सीएम डॉ. मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम

Bhopal, MP

आज होगा ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य आगाज़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 13 जनवरी को ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन प्रदेश में पहली बार खेल विभाग और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।
शाम 6 बजे वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब, बड़े तालाब परिसर में उद्घाटन समारोह होगा।

उद्घाटन समारोह में अत्याधुनिक वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी के माध्यम से भोपाल के ऐतिहासिक तालाबों की झलक दिखाई जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड सिंगर शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, मैस्कॉट, थीम सॉन्ग, आधिकारिक जर्सी और टॉर्च का लोकार्पण करेंगे।

चार चरणों में होगी प्रतियोगिता

  • विकासखंड स्तर

  • जिला स्तर

  • संभाग स्तर

  • राज्य स्तर

भोपाल में गौमांस मामले पर आज बड़ा प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में आज जय मां भवानी संगठन द्वारा गौमांस प्रकरण को लेकर विशाल प्रदर्शन और पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में सामने आए स्लॉटर हाउस विवाद से जुड़ा है, जिसमें बड़ी मात्रा में जब्त मांस की जांच में गोमांस की पुष्टि हुई थी।

दोपहर 1 बजे होटल पलाश से पैदल मार्च प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। मार्च के समापन पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मुख्य मांगें

  • गौमाता के सम्मान की रक्षा

  • दोषियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई

  • गौहत्या कानूनों का सख्ती से पालन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • 10:40 बजे – मंत्रालय आगमन

  • 11:00 बजे – कैबिनेट बैठक

  • 2:10 बजे – विधानसभा पहुंचेंगे

  • 4:00 बजे – आभार कार्यक्रम में सहभागिता

  • 4:30 बजे – समत्व भवन में कृषि लोकल्सव संबंधी बैठक

  • 5:30 बजे – वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम संबंधी बैठक

  • 6:00 बजे – अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज पुरस्कार वितरण एवं नासा चयनित छात्रों को किट वितरण

  • 7:00 बजे – वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पहुंचेंगे

  • इसके बाद ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता

भोपाल के 85 वार्डों में आज पहली ‘जल सुनवाई’

दूषित पानी की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने आज से हर मंगलवार ‘जल सुनवाई’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के सभी 85 वार्ड कार्यालयों में जल सुनवाई होगी।

नागरिक यहां पानी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और मौके पर ही पानी के नमूने भी लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच रंग, गंध, स्वाद, पीएच, टीडीएस, कठोरता, क्लोराइड, टर्बिडिटी, रेसिडुअल क्लोरीन, कोलीफॉर्म और ई-कोलाई जैसे मानकों पर की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/today-mahakumbh-of-sports-in-bhopal-the-organization-will-take/article-42910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.