एमपी में फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम: बारिश और ओले से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल, सीहोर, उज्जैन समेत आठ जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश, किसानों में फसलों के नुकसान को लेकर चिंता बढ़ी

मध्य प्रदेश में फरवरी में तीसरी बार मौसम ने करवट ली है। आज सुबह भोपाल, सीहोर, उज्जैन और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को भी प्रदेश के रतलाम, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर और भिंड समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं बारिश और कहीं ओले गिरे थे। भोपाल में दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।

क्यों बदला मौसम?

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं। इनमें से एक एमपी के भीतर है और दूसरा राजस्थान क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने भी मौसम में बदलाव का असर डाला है। इन दो सिस्टम्स की वजह से कई जिलों में अचानक बारिश और ओले गिरने की स्थिति बन गई।

फरवरी की शुरुआत में प्रदेश में दो बार तेज हवा, ओले और बारिश का दौर देखा गया था। इस दौरान खासकर फसलों को नुकसान हुआ था, जिसके बाद सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार पूरे प्रदेश में मौसम का असर देखा गया है।

जनजीवन पर असर

तेज हवाओं और बारिश के चलते सड़कें फिसलन भरी हो गईं और वाहनों की गति धीमी रही। बरसात और गरज-चमक के कारण लोग घरों में ही सुरक्षित रहे। उधर, किसान गेहूं, चना और सरसों की फसल के नुकसान की आशंका को लेकर चिंतित हैं।

तापमान और मौसम की स्थिति

प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर जारी है। रात और सुबह के समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, जबकि दिन में 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। कटनी के पास करौंदी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 15.6 डिग्री, इंदौर 16.4 डिग्री, उज्जैन 17.7 डिग्री और जबलपुर 12.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

अगले दो दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के आठ जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/weather-changed-in-mp-for-the-third-time-in-february/article-46634

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.