एमपी में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल समेत करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में तेज आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया। सबसे ज्यादा असर बैतूल में देखने को मिला, जहां तेज हवा की रफ्तार करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इसके अलावा अशोकनगर, सीहोर, गुना और शिवपुरी जैसे जिलों में भी तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के 42 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा और निवाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

तेज आंधी-बारिश का असर कई जगहों पर दिखाई दिया। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं टीन शेड उड़ गए। खुले में रखी फसल भी भीगने से किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मई की शुरुआत सामान्य से अलग रही है। जहां आमतौर पर इस महीने भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में बने दबाव और ट्रफ लाइन की वजह से यह बदलाव आया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण

एमपी में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल समेत करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में तेज आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया। सबसे ज्यादा असर बैतूल में देखने को मिला, जहां तेज हवा की रफ्तार करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इसके अलावा अशोकनगर, सीहोर, गुना और शिवपुरी जैसे जिलों में भी तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के 42 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा और निवाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

तेज आंधी-बारिश का असर कई जगहों पर दिखाई दिया। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं टीन शेड उड़ गए। खुले में रखी फसल भी भीगने से किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मई की शुरुआत सामान्य से अलग रही है। जहां आमतौर पर इस महीने भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में बने दबाव और ट्रफ लाइन की वजह से यह बदलाव आया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/weather-changes-in-mp-alert-of-storm-and-rain-in/article-52584

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.