- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
Bhopal, MP
By दैनिक जागरण
On
भीषण गर्मी के बीच मप्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि यह राहत अस्थायी मानी जा रही है।
इन जिलों में ज्यादा असर
ग्वालियर-चंबल और महाकौशल क्षेत्र के जिलों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
चार दिन तक बना रहेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि 5 मई तक प्रदेश में इसी तरह का अस्थिर मौसम बना रह सकता है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण को माना जा रहा है, जो इस समय मौसम को प्रभावित कर रहा है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2026 By दैनिक जागरण
एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
Bhopal, MP
भीषण गर्मी के बीच मप्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि यह राहत अस्थायी मानी जा रही है।
इन जिलों में ज्यादा असर
ग्वालियर-चंबल और महाकौशल क्षेत्र के जिलों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
चार दिन तक बना रहेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि 5 मई तक प्रदेश में इसी तरह का अस्थिर मौसम बना रह सकता है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण को माना जा रहा है, जो इस समय मौसम को प्रभावित कर रहा है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/weather-patterns-changed-in-mp-storm-rain-alert-in-21-districts/article-52544
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.