23 फरवरी को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

BHOPAL, MP

23 फरवरी की शाम को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 24 फरवरी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया ट्रैफिक का विशेष प्लान.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 तारीख को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री खुद भोपाल पहुंच रहे हैं. भोपाल आने से पहले वे छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल की शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही इस कार्यक्रम के बाद वे 23 फरवरी की शाम को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे. भोपाल में 23 फरवरी को मिंटो हॉल में पीएम मोदी भाजपा सांसद-विधायकों और अन्य लोगों के साथ चर्चा करेंगे. 24 फरवरी को पीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे, जिसके लिए भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी.

TRAFFIC DIVERSION IN BHOPAL PM MODI
कुछ ऐसी रहेगी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था 
 
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए जिला प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारी कर रखी है. 24 फरवरी के दिन बोर्ड परीक्षा भी होनी है, जिसके लिए जिला प्रशासन के साथ यातायात पुलिस ने अलग से ट्रैफिक प्लान का चार्ट जारी किया है.

इस रूट पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

23 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री के आगमान के दौरान कुछ देर के लिए एयरपोर्ट से राजभवन तक का ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. वहीं, 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रहेंगे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजभवन, पुराना मछलीघर, केएन प्रधान तिराहा से प्रोफेसर काॅलोनी, पाॅलीटेक्निक चैराहा, किलोल पार्क, भारत भवन, बोट क्लब आदि क्षेत्र का सामान्य यातायात प्रभावित होगा.

PM Modi visit bhopal
24 फरवरी को बोर्ड एग्जाम होने से स्टूडेंट्स के लिए खास व्यवस्था 
 
बोर्ड एग्जाम के स्टूडेंट्स के लिए वैकल्पिक मार्ग

गौरतलब है कि 24 फरवरी की सुबह से ही म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं भी विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जा रही हैं. ऐसे में परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा सलाह दी गई है कि विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र का रास्ता इन्ही रूटों से होकर गुजरता है तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. पुराने भोपाल से नए भोपाल आने-जाने के लिए पाॅलिटेक्निक चैराहा की जगह वैकल्पिक रूट के रूप में रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया,लाल परेड ग्राउंड, कन्ट्रोल रूम, रोशानपुरा मार्ग उपयोग किया जा सकता है. इसी प्रकार उक्त समय में नए शहर से पुराने शहर में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है.

    स्कूल स्टूडेंट्स के वाहन नहीं रोके जाएंगे

    ट्रैफिक गाइजलाइन में कहा गया है कि प्रतिबंधित मार्गाें पर स्कूल वाहनों व विद्यार्थियों के आने पर पॉलीटेक्निक चैराहा से के.एन. प्रधान, पुराना मछली घर होकर VVIP आगमन के समय के पूर्व तक वाहनों को आने-जाने के लिए रास्ता दिया जाएगा. किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों के वाहनों को अनावश्यक नहीं रोका जाएगा. अगर कोई स्कूल या परीक्षा सेंटर श्यामला हिल्स क्षेत्र, प्रोफेसर काॅलोनी, शिवजी नगर आदि क्षेत्र में स्थित है तो यहां पहुंचने के लिए छात्रों को वीवीआईपी रूट पर भी रास्ता दिया जाएगा.

    ट्रैफिक में फंसे तो कंट्रोल रूम करेगा छात्रों की मदद

    ट्रैफिक पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए अपील की है कि सभी अभिभावक, स्कूल संचालक एवं प्रबंधक परीक्षाओं व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए समय से पहले ही इन रास्तों से गुजर जाएं. विपरीत परीस्थितियों में अगर कोई छात्र ट्रैफिक में फंस जाता है तो पुलिस कंट्रोल रूम की व्हाट्सएप हेल्पलाईन पर सूचना दे सकता है, जिससे तत्काल उसकी मदद की जा सके.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    23 फरवरी को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

    BHOPAL, MP

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 तारीख को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री खुद भोपाल पहुंच रहे हैं. भोपाल आने से पहले वे छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल की शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही इस कार्यक्रम के बाद वे 23 फरवरी की शाम को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे. भोपाल में 23 फरवरी को मिंटो हॉल में पीएम मोदी भाजपा सांसद-विधायकों और अन्य लोगों के साथ चर्चा करेंगे. 24 फरवरी को पीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे, जिसके लिए भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी.

    TRAFFIC DIVERSION IN BHOPAL PM MODI
    कुछ ऐसी रहेगी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था 
     
    गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए जिला प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारी कर रखी है. 24 फरवरी के दिन बोर्ड परीक्षा भी होनी है, जिसके लिए जिला प्रशासन के साथ यातायात पुलिस ने अलग से ट्रैफिक प्लान का चार्ट जारी किया है.

    इस रूट पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

    23 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री के आगमान के दौरान कुछ देर के लिए एयरपोर्ट से राजभवन तक का ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. वहीं, 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रहेंगे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजभवन, पुराना मछलीघर, केएन प्रधान तिराहा से प्रोफेसर काॅलोनी, पाॅलीटेक्निक चैराहा, किलोल पार्क, भारत भवन, बोट क्लब आदि क्षेत्र का सामान्य यातायात प्रभावित होगा.

    PM Modi visit bhopal
    24 फरवरी को बोर्ड एग्जाम होने से स्टूडेंट्स के लिए खास व्यवस्था 
     
    बोर्ड एग्जाम के स्टूडेंट्स के लिए वैकल्पिक मार्ग

    गौरतलब है कि 24 फरवरी की सुबह से ही म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं भी विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जा रही हैं. ऐसे में परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा सलाह दी गई है कि विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र का रास्ता इन्ही रूटों से होकर गुजरता है तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. पुराने भोपाल से नए भोपाल आने-जाने के लिए पाॅलिटेक्निक चैराहा की जगह वैकल्पिक रूट के रूप में रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया,लाल परेड ग्राउंड, कन्ट्रोल रूम, रोशानपुरा मार्ग उपयोग किया जा सकता है. इसी प्रकार उक्त समय में नए शहर से पुराने शहर में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है.

      स्कूल स्टूडेंट्स के वाहन नहीं रोके जाएंगे

      ट्रैफिक गाइजलाइन में कहा गया है कि प्रतिबंधित मार्गाें पर स्कूल वाहनों व विद्यार्थियों के आने पर पॉलीटेक्निक चैराहा से के.एन. प्रधान, पुराना मछली घर होकर VVIP आगमन के समय के पूर्व तक वाहनों को आने-जाने के लिए रास्ता दिया जाएगा. किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों के वाहनों को अनावश्यक नहीं रोका जाएगा. अगर कोई स्कूल या परीक्षा सेंटर श्यामला हिल्स क्षेत्र, प्रोफेसर काॅलोनी, शिवजी नगर आदि क्षेत्र में स्थित है तो यहां पहुंचने के लिए छात्रों को वीवीआईपी रूट पर भी रास्ता दिया जाएगा.

      ट्रैफिक में फंसे तो कंट्रोल रूम करेगा छात्रों की मदद

      ट्रैफिक पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए अपील की है कि सभी अभिभावक, स्कूल संचालक एवं प्रबंधक परीक्षाओं व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए समय से पहले ही इन रास्तों से गुजर जाएं. विपरीत परीस्थितियों में अगर कोई छात्र ट्रैफिक में फंस जाता है तो पुलिस कंट्रोल रूम की व्हाट्सएप हेल्पलाईन पर सूचना दे सकता है, जिससे तत्काल उसकी मदद की जा सके.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopals-traffic-system-will-change-from-february-23-many-veterans/article-11139

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.