- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ऑपरेशन प्रहार 2.0 में सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.35 लाख का गांजा और नशीली गोलि...
ऑपरेशन प्रहार 2.0 में सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.35 लाख का गांजा और नशीली गोलियां जब्त
Rewa, MP
रीवा रेंज के आईजी की पहल पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ अभियान के तहत सतना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 1.35 लाख रुपए मूल्य का गांजा और नशीली दवाएं जब्त की गईं। साथ ही 15 गांजे के हरे पेड़ और पौधे भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन
सिटी कोतवाली पुलिस को जब मुखबिर से सूचना मिली कि कामता टोला क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है, तो तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से सुरेश शर्मा (38) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम गांजा जब्त हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में सुरेश ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा अवैध बिक्री के लिए एक व्यक्ति से लिया था। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि सप्लायर की तलाश जारी है।
15 गांजे के पेड़ घर से बरामद
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि कस्बे के गोड़ान टोला निवासी राकेश सिंह उर्फ कल्लू मिस्त्री (40) के घर पर गांजा उगाया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर आंगन से 15 हरे गांजे के पेड़ बरामद किए, जिनका कुल वजन 20 किलो 460 ग्राम था। इनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बगिया से 2 किलो गांजे का पौधा जब्त
इसी अभियान के तहत नागौद थाना पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की। टीआई अशोक पांडेय के नेतृत्व में बुधवार रात अटरा गांव में छापा मारा गया, जहां सुखेंद्र सिंह उर्फ भूरा पटेल (40) के घर की बगिया में गांजे का बड़ा पौधा मिला। उसे जब्त कर उसका वजन 2 किलो 120 ग्राम निकला, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान के तहत आगे भी नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए