VIdeo : मंदसौर के शामगढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: आरोपी युवकों के घर पर चला बुलडोजर

Mandsor, MP

मंदसौर जिले के शामगढ़ में नाबालिग लड़की से लाखों रुपये एठकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। मुस्लिम युवकों पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ पीड़िता को ब्लैकमेल किया बल्कि उसका वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर समाज में सनसनी फैला दी।

घटना के खिलाफ हिंदू संगठनों ने रविवार को नगर बंद का आह्वान किया था और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पहले दिन की कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए संगठनों ने सोमवार को भी अनिश्चितकालीन नगर बंद जारी रखा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शिव हनुमान मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।

दिनभर चले इस आंदोलन के बीच शामगढ़ से विधायक हरदीप सिंह डंग भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली। बढ़ते जनदबाव और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया।

चर्चा के दौरान ही आरोपी युवकों के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासनिक टीम, पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों का मकान ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई की खबर मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद भीड़ में संतोष की लहर दौड़ गई, जबकि संगठन ने इसे “न्याय की दिशा में पहला कदम” बताया।

धरना स्थल पर कई जनप्रतिनिधि, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती और पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद शामगढ़ में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2025 By दैनिक जागरण

VIdeo : मंदसौर के शामगढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: आरोपी युवकों के घर पर चला बुलडोजर

Mandsor, MP

मंदसौर जिले के शामगढ़ में नाबालिग लड़की से लाखों रुपये एठकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। मुस्लिम युवकों पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ पीड़िता को ब्लैकमेल किया बल्कि उसका वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर समाज में सनसनी फैला दी।

घटना के खिलाफ हिंदू संगठनों ने रविवार को नगर बंद का आह्वान किया था और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पहले दिन की कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए संगठनों ने सोमवार को भी अनिश्चितकालीन नगर बंद जारी रखा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शिव हनुमान मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।

दिनभर चले इस आंदोलन के बीच शामगढ़ से विधायक हरदीप सिंह डंग भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली। बढ़ते जनदबाव और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया।

चर्चा के दौरान ही आरोपी युवकों के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासनिक टीम, पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों का मकान ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई की खबर मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद भीड़ में संतोष की लहर दौड़ गई, जबकि संगठन ने इसे “न्याय की दिशा में पहला कदम” बताया।

धरना स्थल पर कई जनप्रतिनिधि, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती और पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद शामगढ़ में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-action-by-the-administration-in-shamgarh-mandsaur-bulldozer-ran/article-39412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.