- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कांग्रेस नेत्री का बड़ा आरोप.... टिकट के लिए रात बिताने की महासचिव करते हैं बात
कांग्रेस नेत्री का बड़ा आरोप.... टिकट के लिए रात बिताने की महासचिव करते हैं बात
Gwalior, MP
ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। एक महिला नेत्री ने पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शर्मा ने उन्हें
। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दी शिकायत
कांग्रेस की महिला नेत्री ने पुलिस की जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने लिखित में आरोप लगाया कि सुनील शर्मा ने उसे चुनावी टिकट के बदले में रिश्वत और संबंध बनाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि शर्मा और उनके गुंडे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उसके खिलाफ अनर्गल पोस्ट की जा रही हैं। महिला ने बताया कि शर्मा लगातार उस पर दबाव बना रहे हैं।
रात बिताने के लिए डाल रहे दबाव
महिला नेत्री का कहना है कि सुनील शर्मा और उनके गुंडे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मुझे मेरे साथ एक रात बिताने के लिए दबाव डाला जा रहा है। महिला ने कहा कि अगर मेरी बात मानकर कार्रवाई नहीं की गई तो मैं आत्मदाह कर लूंगी।
टिकट में मेरा कोई योगदान नहीं
इस पूरे मामले पर सुनील शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया के द्वारा इस तरह का मामला मेरे सामने लाया गया है। टिकट को लेकर जो भी बात है यह पार्टी का निर्णय होता है। इसमें मेरा कोई योगदान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह जो भी अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं वह मेरी छवि को धूमिल करने के लिए किए जा रहे हैं। सभी जानते हैं इन सब तरीकों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है और जल्द ही जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने लिखित शिकायत दी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए