मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: मिडवासा सिंचाई परियोजना को 286 करोड़ की मंजूरी

भोपाल (म.प्र.)

On

सिंचाई, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर; कुल हजारों करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रविवार को कई अहम विकास और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला कल्याण और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं पर बड़े वित्तीय फैसले लिए गए।

सबसे प्रमुख निर्णयों में सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को शामिल किया गया, जिसके लिए 286.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ने और किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में कुल मिलाकर 19 हजार 810 करोड़ रुपये के लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा लोक निर्माण विभाग को मिला, जिसके तहत 10,801 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है।

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं पर 3,553.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार को बढ़ावा देने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन (SMAM) के तहत 2,250 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े फैसले लिए गए हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,005 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए 1,674 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को भी कैबिनेट ने प्राथमिकता दी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना और महिला हेल्पलाइन-181 के संचालन के लिए 240.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत आठ नए वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है।

बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के प्रयासों की कैबिनेट ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को एक सकारात्मक कदम माना गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By Nitin Trivedi

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: मिडवासा सिंचाई परियोजना को 286 करोड़ की मंजूरी

भोपाल (म.प्र.)

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रविवार को कई अहम विकास और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला कल्याण और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं पर बड़े वित्तीय फैसले लिए गए।

सबसे प्रमुख निर्णयों में सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को शामिल किया गया, जिसके लिए 286.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ने और किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में कुल मिलाकर 19 हजार 810 करोड़ रुपये के लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा लोक निर्माण विभाग को मिला, जिसके तहत 10,801 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है।

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं पर 3,553.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार को बढ़ावा देने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन (SMAM) के तहत 2,250 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े फैसले लिए गए हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,005 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए 1,674 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को भी कैबिनेट ने प्राथमिकता दी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना और महिला हेल्पलाइन-181 के संचालन के लिए 240.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत आठ नए वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है।

बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के प्रयासों की कैबिनेट ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को एक सकारात्मक कदम माना गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-decisions-of-mohan-cabinet-approval-of-rs-286-crore/article-51049

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.