भोपाल में भावी शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन: भर्ती पद बढ़ाने की मांग, DPI ऑफिस घेरने की तैयारी

भोपाल, (म.प्र.)

On

2000 से अधिक अभ्यर्थी राजधानी में जमा, पदों की कमी और सामाजिक न्याय पर सवाल उठाए

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और भर्ती में सीमित पदों के विरोध में मंगलवार को राजधानी भोपाल में लगभग 2000 भावी शिक्षक जुटे। ये अभ्यर्थी लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और जनजातीय कार्य विभाग के सामने अपनी मांगें रखने के लिए तैयार हैं।

प्रदर्शनकारी सरकार से मांग कर रहे हैं कि शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाए जाएं, ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके और स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन और भूख हड़ताल में तब्दील हो सकता है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदेश में 27 दिसंबर 2024 तक माध्यमिक शिक्षकों के 99,197 और प्राथमिक शिक्षकों के 1,31,152 पद खाली हैं। इसके बावजूद वर्तमान भर्ती में माध्यमिक शिक्षकों के केवल 10,800 और प्राथमिक शिक्षकों के 13,089 पदों की घोषणा की गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि यह संख्या वास्तविक जरूरत से बहुत कम है और इससे योग्य उम्मीदवार बाहर रह जाते हैं।

भावी शिक्षकों ने जनजातीय कार्य विभाग पर ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए कुछ विषयों में शून्य पद घोषित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है और आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

शिक्षक संगठन और अभ्यर्थी दोनों का कहना है कि पदों की कमी का सबसे बड़ा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। कई स्कूलों में एक शिक्षक को कई विषय पढ़ाने पड़ रहे हैं, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता घट रही है और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात सुधारने पर जोर दिया गया है, लेकिन पर्याप्त नियुक्तियों के बिना इसे लागू करना संभव नहीं।

आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार से कई मांगें रखीं:

  • माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-2) में हर विषय में कम से कम 3,000 पदों की वृद्धि

  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-3) के पदों को 25,000 तक बढ़ाना

  • द्वितीय काउंसलिंग जल्द शुरू करना

  • जब तक 2025 की भर्ती पद वृद्धि पूरी नहीं होती, नई पात्रता परीक्षा आयोजित न की जाए

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। वर्तमान में अभ्यर्थी रैली निकाल रहे हैं और DPI कार्यालय की ओर बढ़ रहे हैं, ताकि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा सकें।

------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-demonstration-of-prospective-teachers-in-bhopal-demand-to-increase/article-42190

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.