भोपाल में बड़ा सड़क हादसा,ट्रक की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, एक छात्र की मौत, दो गंभीर घायल

BHOPAL, MP

भोपाल में एक निजी कॉलेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. बस के परखच्चे उड़ गए हैं. एक छात्र की मौत हो गई. वहीं, दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं. बस में कुल 55 स्टूडेंट्स सवार थे. सभी घायलों का इलाज जारी है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी कॉलेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. खजूरी सड़क इलाके स्थित बायपास पर बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी है. हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई. वहीं, दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. पिछला हिस्सा बेहद ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है. ग्रामीणों की मदद से घायलों को भैंसाखेड़ी के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया है. टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि, दोपहर दो बजे के लगभग पीपुल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के 51 बच्चे, 04 स्टॉफ सहित कुल 55 लोग IISER कॉलेज में विजिट कर लौट रहे थे. तभी निफ्ट कॉलेज के पास भौरी में बस क्रमांक नं 04 ZH 3229 को पीछे से ट्रक नंबर RJ 17 GA 8818 के चालक ने टक्कर मार दी है.

29 स्टूडेंट्स को आई चोट

इससे बिरसिंहपुर पाली निवासी छात्र विनीत साहू की मौत हो गई है. छात्र विमल यादव एवं छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें पीपुल्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है. 29 स्टूडेंट्स को साधारण चोट लगना अब तक साफ हुआ है. 13 लोग सुरक्षित हैं, वैधानिक कार्रवाई और घायलों के उपचार  जारी है. दोनों वाहनों, बस एवं ट्रक को थाना खजूरी सड़क ले जाया गया. ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

घटना स्थल पर मची चीख-पुकार

Latest and Breaking News on NDTV

भौंरी में रहने वाले हितेश राठौर ने बताया कि मैं काम पर था. दोपहर में अचानक कॉल आया. गांव में एक कॉलेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है. दर्जनों बच्चे बस में फंसे हैं. मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाने में मदद की. कई बच्चों की हालत बेहद खराब है, किसी के हाथ तो किसी के पांव टूटे थे. कई बच्चों के सिर में गंभीर चोट दिख रही थी. कुछ के हाथ पांव में कट के निशान भी देखे हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक ओवर स्पीड था. बस अपने रास्ते मध्यम गति से चल रही थी. तभी पीछे से ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर मारने के बाद चालक ने बस को कई मीटर तक घसीट दिया था. हादसे के तत्काल बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला. सभी छात्रों को दो अलग-अलग अस्पताल में भेजा गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में बड़ा सड़क हादसा,ट्रक की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, एक छात्र की मौत, दो गंभीर घायल

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी कॉलेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. खजूरी सड़क इलाके स्थित बायपास पर बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी है. हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई. वहीं, दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. पिछला हिस्सा बेहद ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है. ग्रामीणों की मदद से घायलों को भैंसाखेड़ी के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया है. टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि, दोपहर दो बजे के लगभग पीपुल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के 51 बच्चे, 04 स्टॉफ सहित कुल 55 लोग IISER कॉलेज में विजिट कर लौट रहे थे. तभी निफ्ट कॉलेज के पास भौरी में बस क्रमांक नं 04 ZH 3229 को पीछे से ट्रक नंबर RJ 17 GA 8818 के चालक ने टक्कर मार दी है.

29 स्टूडेंट्स को आई चोट

इससे बिरसिंहपुर पाली निवासी छात्र विनीत साहू की मौत हो गई है. छात्र विमल यादव एवं छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें पीपुल्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है. 29 स्टूडेंट्स को साधारण चोट लगना अब तक साफ हुआ है. 13 लोग सुरक्षित हैं, वैधानिक कार्रवाई और घायलों के उपचार  जारी है. दोनों वाहनों, बस एवं ट्रक को थाना खजूरी सड़क ले जाया गया. ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

घटना स्थल पर मची चीख-पुकार

Latest and Breaking News on NDTV

भौंरी में रहने वाले हितेश राठौर ने बताया कि मैं काम पर था. दोपहर में अचानक कॉल आया. गांव में एक कॉलेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है. दर्जनों बच्चे बस में फंसे हैं. मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाने में मदद की. कई बच्चों की हालत बेहद खराब है, किसी के हाथ तो किसी के पांव टूटे थे. कई बच्चों के सिर में गंभीर चोट दिख रही थी. कुछ के हाथ पांव में कट के निशान भी देखे हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक ओवर स्पीड था. बस अपने रास्ते मध्यम गति से चल रही थी. तभी पीछे से ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर मारने के बाद चालक ने बस को कई मीटर तक घसीट दिया था. हादसे के तत्काल बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला. सभी छात्रों को दो अलग-अलग अस्पताल में भेजा गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-road-accident-in-bhopal-bus-blown-up-after-collision/article-7420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.