'गरबा महोत्सव में आने वाले लोगों...', एमपी के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान

BHOPAL,MP

एमपी के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा है कि अगर गरबा महोत्सव में सत्यापन प्रक्रिया है और प्रवेश आधार कार्ड के आधार पर है, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है.

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गरबा महोत्सव को लेकर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि गरबा महोत्सव में आने वाले लोगों का सत्यापन होना चाहिए क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व भी प्रवेश कर सकते हैं. इससे कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं जो नहीं होनी चाहिए.

धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ने आगे कहा, "मेरा मानना ​​है कि अगर सत्यापन प्रक्रिया है और प्रवेश आधार कार्ड के आधार पर है, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है."

बीजेपी नेता ने कही थी गोमूत्र पिलाने की बात

गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर में बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा गरबा पंडालों में आने वाले लोगों को गोमूत्र पिलाने की बात कही थी. हालांकि, वे अपने बयान से पलट गए थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनका बयान गलत तरीके से लिया गया. उन्होंने सोमवार को कहा था कि गरबा पंडालों में आने वाले लोगों को को गोमूत्र पिलाएं, अगर व्यक्ति हिंदू होगा, तो उसे गोमूत्र पीने में कोई दिक्कत नहीं होगी. लोग पंडाल में एंट्री पाने के लिए तिलक लगा लेते हैं. आजकल आधार कार्ड भी एडिट हो जाते हैं. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था.

चिंटू वर्मा ने इसके बाद उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा, “सोमवार को मैंने बहुत पवित्र भाव और मन से अपनी बात रखी थी, लेकिन कांग्रेस और कुछ लोगों ने उसे विवाद का रूप दे दिया. मेरा मानना है कि हर किसी की अपनी धार्मिक मान्यताएं होती हैं और हमारे देश भारत में सर्वधर्म समभाव की परंपरा है. मेरे व्यक्तिगत विचार किसी भी प्रकार की अनिवार्यता या रोक-टोक का समर्थन नहीं करते. मेरा विचार बहुत पवित्र था. हम सनातन संस्कृति के अनुयायी हैं और ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं."

बीजेपी नेता ने कहा था, "मैं समझता हूं कि मेरे व्यक्तिगत विचार को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. यह विचार हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है और इसे सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए. भारत में सभी त्योहारों को मनाने की अपनी परंपराएं हैं और सभी को अपनी आस्था के अनुसार मनाने का अधिकार है. धार्मिकता और पवित्रता के साथ, मैंने अपनी आस्था को व्यक्त किया. इसे वाद-विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए, यह एक आस्था का मामला है, और इसे आस्था की तरह ही रहना चाहिए."images

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

'गरबा महोत्सव में आने वाले लोगों...', एमपी के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान

BHOPAL,MP

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गरबा महोत्सव को लेकर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि गरबा महोत्सव में आने वाले लोगों का सत्यापन होना चाहिए क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व भी प्रवेश कर सकते हैं. इससे कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं जो नहीं होनी चाहिए.

धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ने आगे कहा, "मेरा मानना ​​है कि अगर सत्यापन प्रक्रिया है और प्रवेश आधार कार्ड के आधार पर है, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है."

बीजेपी नेता ने कही थी गोमूत्र पिलाने की बात

गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर में बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा गरबा पंडालों में आने वाले लोगों को गोमूत्र पिलाने की बात कही थी. हालांकि, वे अपने बयान से पलट गए थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनका बयान गलत तरीके से लिया गया. उन्होंने सोमवार को कहा था कि गरबा पंडालों में आने वाले लोगों को को गोमूत्र पिलाएं, अगर व्यक्ति हिंदू होगा, तो उसे गोमूत्र पीने में कोई दिक्कत नहीं होगी. लोग पंडाल में एंट्री पाने के लिए तिलक लगा लेते हैं. आजकल आधार कार्ड भी एडिट हो जाते हैं. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था.

चिंटू वर्मा ने इसके बाद उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा, “सोमवार को मैंने बहुत पवित्र भाव और मन से अपनी बात रखी थी, लेकिन कांग्रेस और कुछ लोगों ने उसे विवाद का रूप दे दिया. मेरा मानना है कि हर किसी की अपनी धार्मिक मान्यताएं होती हैं और हमारे देश भारत में सर्वधर्म समभाव की परंपरा है. मेरे व्यक्तिगत विचार किसी भी प्रकार की अनिवार्यता या रोक-टोक का समर्थन नहीं करते. मेरा विचार बहुत पवित्र था. हम सनातन संस्कृति के अनुयायी हैं और ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं."

बीजेपी नेता ने कहा था, "मैं समझता हूं कि मेरे व्यक्तिगत विचार को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. यह विचार हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है और इसे सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए. भारत में सभी त्योहारों को मनाने की अपनी परंपराएं हैं और सभी को अपनी आस्था के अनुसार मनाने का अधिकार है. धार्मिकता और पवित्रता के साथ, मैंने अपनी आस्था को व्यक्त किया. इसे वाद-विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए, यह एक आस्था का मामला है, और इसे आस्था की तरह ही रहना चाहिए."images

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-statement-by-mp-minister-dharmendra-singh-lodhi-to-the/article-502

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.