मंदसौर में युवक के मुंह पर कालिख पोत अर्धनग्न कर गलियों में घुमाया, महिला का पीछा करने का आरोप

Mandsaur, MP

मंदसौर जिले में एक महिला का पीछा करने के आरोप में युवक का मुंह काला किया गया. इसके साथ ही उसके गले में जूतों की माला डालकर गांव की गलियों में घुमाया गया.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक गांव में महिला का पीछा करने के आरोप में दलित युवक का चेहरा काला करके, गले में जूतों की माला डालकर घुमाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह की शुरुआत में भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदामंडी गांव में हुई थी. वीडियो में एक अर्धनग्न व्यक्ति दिख रहा है, जिसका चेहरा काला किया गया है, उसने केवल पतलून पहनी हुई है और गले में जूतों की माला है. लोगों का एक समूह उसे गांव की गलियों में घुमा रहा है. एक महिला की शिकायत पर 29 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद दलित व्यक्ति पर हमले की यह घटना हुई. 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अभिषेक आनंद ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उन पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले के बारे में कुछ नहीं बताया. मंगलवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया.

उन्होंने कहा कि दलित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर रामेश्वर गुर्जर, बालचंद गुर्जर और अन्य के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दलित व्यक्ति को उसके खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में नोटिस दिया गया है.mand

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

मंदसौर में युवक के मुंह पर कालिख पोत अर्धनग्न कर गलियों में घुमाया, महिला का पीछा करने का आरोप

Mandsaur, MP

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक गांव में महिला का पीछा करने के आरोप में दलित युवक का चेहरा काला करके, गले में जूतों की माला डालकर घुमाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह की शुरुआत में भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदामंडी गांव में हुई थी. वीडियो में एक अर्धनग्न व्यक्ति दिख रहा है, जिसका चेहरा काला किया गया है, उसने केवल पतलून पहनी हुई है और गले में जूतों की माला है. लोगों का एक समूह उसे गांव की गलियों में घुमा रहा है. एक महिला की शिकायत पर 29 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद दलित व्यक्ति पर हमले की यह घटना हुई. 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अभिषेक आनंद ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उन पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले के बारे में कुछ नहीं बताया. मंगलवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया.

उन्होंने कहा कि दलित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर रामेश्वर गुर्जर, बालचंद गुर्जर और अन्य के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दलित व्यक्ति को उसके खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में नोटिस दिया गया है.mand

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-statement-by-mp-minister-dharmendra-singh-lodhi-to-the/article-504

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.