- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मंडला में डंपर से टकराई बाइक, आग लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
मंडला में डंपर से टकराई बाइक, आग लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mandla, MP
जिले के ओरई गांव के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई और दोनों युवक जलकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे।
शादी से लौट रहे थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान संदीप सिंह भारतीय (22) और श्यामलाल भारतीय (24) के रूप में हुई है। दोनों मोहगांव सानी गांव के निवासी थे और माढ़मऊ गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा 12 जून की रात लगभग 3 बजे के आसपास हुआ।
घटनास्थल पर ही मौत
बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बिछिया अस्पताल भिजवाया गया। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मर्ग कायम, जांच जारी
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि डंपर बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क किनारे खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए