खजाना महाकाल का : इस साल महाकालेश्वर मंदिर में 1.65 अरब का दान

Ujjain, MP

दानवर्षा से मंदिर की रिकॉर्ड आय

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं. महाकाल लोक के निर्माण के बाद न केवल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है बल्कि यहां दान करने वाले भी नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. भगवान शिव के इस अति प्राचीन मंदिर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. जनवरी से लेकर 13 दिसंबर 2024 तक महाकालेश्वर मंदिर में 1 अरब 65 करोड़ रुपए का दान आया है.

ujjain mahakal temple revenue 2024
मंदिर में दान में आई रकम गिनते कर्मचारी 
 
महाकाल के खजाने में कैश, सोना, चांदी

इस वर्ष 13 दिसंबर तक महाकाल के खजाने में आए दान की गिनती हुई है, जिसके मुताबिक 1 अरब 65 करोड़ का दान मंदिर को प्राप्त हुआ है. इस दान में सोना ,चांदी और नगद राशि शामिल है. उज्जैन महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया, ''जनवरी 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक मंदिर को 1.65 अरब रु की आय हुई है. यह आय पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना अधिक है.''

श्रद्धालुओं की दानवर्षा से मंदिर की रिकॉर्ड आय 
दान/वस्तु/सेवा मूल्य
399 किलो चांदी 2.42 करोड़ रु
1.5 किलो सोना 95.29 लाख रु
दान पेटी नगदी 43.85 करोड़ रु
शीघ्र दर्शन 48.99 करोड़ रु
भस्म आरती 90.90 लाख रु
अभिषेक सेवा 5.92 करोड़ रु
अन्न क्षेत्र 12.32 करोड़ रु
धर्मशाला बुकिंग 5.90 करोड़ रु
फोटोग्राफी 7.73 लाख रु
ध्वजा बुकिंग 7.92 लाख रु
उज्जैन बस सेवा 7.27 लाख रु
लड्डू प्रसाद 53.50 करोड़ रु
अन्य आय 23.96 करोड़ रु

विशेष सुरक्षा के बीच खोली जाती हैं दान पेटियां

महाकाल प्रबंध समिति के मुताबिक, महाकाल मंदिर के दान की गिनती के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाती है. इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा बल व अधिकारियों की उपस्थिति में दान पेटियां खोली जाती हैं और कर्मचारी दान की गिनती करते हैं. इसके साथ ही सुनार सोना-चांदी व अन्य जेवरातों का आंकलन करते हैं. इस दौरान सभी कर्मचारियों को चेकिंग से होकर गुजरना होता है, वहीं सभी की जेबें सिली हुई होती हैं.

Mahakal Mandir 165cr Donation
जनवरी 2024 से 13 दिसंबर तक कुल 165 करोड़ रु का दान 
 
दानदाताओं का होगा विशेष सम्मेलन

इस वर्ष महाकाल मंदिर को पिछले वर्ष की तुलना में 3 गुना ज्यादा दान मिला है. इसे देखते हुए दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें विशेष सुविधाएं देने के लिए आयोजन भी होगा. कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया, '' जल्द ही दानदाताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें दानदाताओं के लिए विशेष सुविधाओं और दान को और अधिक प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा होगी.''
यह भी पढ़ें-

लड्डू प्रसाद से 53 करोड़ की कमाई

महाकाल मंदिर समिति के मुताबिक, '' मंदिर समिति इस अभूतपूर्व आय का उपयोग भक्तों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने व मंदिर क्षेत्र का विकास करने में करेगी. आगामी दानदाता सम्मेलन मंदिर को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.'' गौरतलब है कि इस वर्ष महाकाल मंदिर से भक्त 53.50 करोड़ रु मूल्य की लड्डू प्रसादी भी लेकर गए, जो भक्तों की आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

खजाना महाकाल का : इस साल महाकालेश्वर मंदिर में 1.65 अरब का दान

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं. महाकाल लोक के निर्माण के बाद न केवल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है बल्कि यहां दान करने वाले भी नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. भगवान शिव के इस अति प्राचीन मंदिर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. जनवरी से लेकर 13 दिसंबर 2024 तक महाकालेश्वर मंदिर में 1 अरब 65 करोड़ रुपए का दान आया है.

ujjain mahakal temple revenue 2024
मंदिर में दान में आई रकम गिनते कर्मचारी 
 
महाकाल के खजाने में कैश, सोना, चांदी

इस वर्ष 13 दिसंबर तक महाकाल के खजाने में आए दान की गिनती हुई है, जिसके मुताबिक 1 अरब 65 करोड़ का दान मंदिर को प्राप्त हुआ है. इस दान में सोना ,चांदी और नगद राशि शामिल है. उज्जैन महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया, ''जनवरी 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक मंदिर को 1.65 अरब रु की आय हुई है. यह आय पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना अधिक है.''

श्रद्धालुओं की दानवर्षा से मंदिर की रिकॉर्ड आय 
दान/वस्तु/सेवा मूल्य
399 किलो चांदी 2.42 करोड़ रु
1.5 किलो सोना 95.29 लाख रु
दान पेटी नगदी 43.85 करोड़ रु
शीघ्र दर्शन 48.99 करोड़ रु
भस्म आरती 90.90 लाख रु
अभिषेक सेवा 5.92 करोड़ रु
अन्न क्षेत्र 12.32 करोड़ रु
धर्मशाला बुकिंग 5.90 करोड़ रु
फोटोग्राफी 7.73 लाख रु
ध्वजा बुकिंग 7.92 लाख रु
उज्जैन बस सेवा 7.27 लाख रु
लड्डू प्रसाद 53.50 करोड़ रु
अन्य आय 23.96 करोड़ रु

विशेष सुरक्षा के बीच खोली जाती हैं दान पेटियां

महाकाल प्रबंध समिति के मुताबिक, महाकाल मंदिर के दान की गिनती के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाती है. इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा बल व अधिकारियों की उपस्थिति में दान पेटियां खोली जाती हैं और कर्मचारी दान की गिनती करते हैं. इसके साथ ही सुनार सोना-चांदी व अन्य जेवरातों का आंकलन करते हैं. इस दौरान सभी कर्मचारियों को चेकिंग से होकर गुजरना होता है, वहीं सभी की जेबें सिली हुई होती हैं.

Mahakal Mandir 165cr Donation
जनवरी 2024 से 13 दिसंबर तक कुल 165 करोड़ रु का दान 
 
दानदाताओं का होगा विशेष सम्मेलन

इस वर्ष महाकाल मंदिर को पिछले वर्ष की तुलना में 3 गुना ज्यादा दान मिला है. इसे देखते हुए दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें विशेष सुविधाएं देने के लिए आयोजन भी होगा. कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया, '' जल्द ही दानदाताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें दानदाताओं के लिए विशेष सुविधाओं और दान को और अधिक प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा होगी.''
यह भी पढ़ें-

लड्डू प्रसाद से 53 करोड़ की कमाई

महाकाल मंदिर समिति के मुताबिक, '' मंदिर समिति इस अभूतपूर्व आय का उपयोग भक्तों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने व मंदिर क्षेत्र का विकास करने में करेगी. आगामी दानदाता सम्मेलन मंदिर को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.'' गौरतलब है कि इस वर्ष महाकाल मंदिर से भक्त 53.50 करोड़ रु मूल्य की लड्डू प्रसादी भी लेकर गए, जो भक्तों की आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/billionaire-creates-a-new-record-of-earnings-in-the-month/article-5643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.