- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी की सबसे बड़ी गौशाला में भीषण आग, पास मौजूद था बायो सीएनजी प्लांट
एमपी की सबसे बड़ी गौशाला में भीषण आग, पास मौजूद था बायो सीएनजी प्लांट
Gwalior, MP
ग्वालियर में स्थित प्रदेश की सभी सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में अचानक आग लग गई. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
जिले में लाल टिपारा स्थित मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई. यह आग आयोजन स्थल मंडप परिसर में लगी. जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मंडप परिसर में होली को लेकर बैठक चल रही थी. इस बीच अचानक शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से बैठक एरिया में बनाये गए पराली के सोफों ने आग पकड़ ली. कोई कुछ समझता, इससे पहले ही आग तेजी से फैलना शुरू हो गई.
4 फायरब्रिगेड से पाया आग पर काबू
आनन फानन में आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई. जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब आधे घंटे में गौशाला के घटनास्थल तक पहुंची, चूंकि ये गौशाला शहर से बाहर है, ऐसे में दमकल वाहन को यहां आने में वक्त लगा. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि इस गौशाला में करीब 8 हजार से अधिक गौवंश की सेवा की जाती है.
बैठक के दौरान हादसा
इस घटना की जानकारी देते हुए गौशाला की देख रेख कर रही कृष्णायन गौ सेवा समिति के गौधला संरक्षक ऋषभ देव आनंद महाराज ने बताया कि, "बैठक के दौरान जब आग लगी तो तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी. आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन इस बात से यह भी अहसास हुआ कि, गौशाला में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. नगर निगम को चाहिए की यहां बड़ी संख्या में गौवंश रहते हैं, ऐसे में यहां एक फायर ब्रिगेड हमेशा मौजूद रहे."

पास में ही बना था बायो सीएनजी प्लांट
एक बड़ी बात यह भी है की कई उपलब्धियों से पहचान रखने वाली आदर्श गौशाला में बायो सीएनजी प्लांट भी लगा है. ऐसे में एक्सप्लोसिव एलिमेंट के पास इस तरह की आग की घटना चिंताजनक है. ऋषभ देव आनंद महाराज कहते हैं कि "इस घटना से सचेत हो कर अब यहां मॉकड्रिल जैसी व्यवस्थाएं भी आवश्यक हैं."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए