बर्ड फ्लू की पुष्टि छिंदवाड़ा जिले में अलर्ट जारी, 10 किमी में अंडा चिकन बंद, कलेक्टर का आदेश

Chindwada, MP

पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पॉजिटिव, 405 मुर्गियां और 60KG दाना नष्ट

मोहखेड़ के बड़गोना जोशी के सालीमेटा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के नमूने पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। संक्रमित क्षेत्र घोषित कर कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

सालीमेटा स्थित दुर्गेश गढ़वाल पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। यहां से लिए गए पांच नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

कलेक्टर ने लिया एक्शन

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने शनिवार को पशुपालन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। सभी को मुख्यालय में रहने और मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों के लिए गए सेंपल

शुक्रवार रात को ही एक टीम सालीमेटा पहुंची। 405 मुर्गियों और 60 किलो दाना नष्ट कर दिया। पोल्ट्री फार्म के मालिक, मजदूरों और कर्मचारियों के ब्लड सेंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

एक किमी का दायर संक्रमित घोषित

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बड़गोना जोशी के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके अलावा 10 किलोमीटर के क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है। इस इलाके में सभी मीट, चिकन और अंडे की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। सभी पोल्ट्री फार्म अगले 21 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान चिकन और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

जारी हुए ये आदेश

मोहखेड़ के संक्रमित क्षेत्रों में पशु पालकों को अपने जानवरों के बीमार होने पर पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देना जरूरी है। बीमार पशुओं को तुरंत अलग रखना होगा और उनकी देखभाल एक निश्चित व्यक्ति द्वारा की जानी चाहिए। पक्षियों और जानवरों की असामान्य मौत की सूचना भी तुरंत पशु चिकित्सा विभाग को देनी होगी। यह सुनिश्चित करने के लिए है कि बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और उसका इलाज किया जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बर्ड फ्लू की पुष्टि छिंदवाड़ा जिले में अलर्ट जारी, 10 किमी में अंडा चिकन बंद, कलेक्टर का आदेश

Chindwada, MP

मोहखेड़ के बड़गोना जोशी के सालीमेटा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के नमूने पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। संक्रमित क्षेत्र घोषित कर कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

सालीमेटा स्थित दुर्गेश गढ़वाल पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। यहां से लिए गए पांच नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

कलेक्टर ने लिया एक्शन

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने शनिवार को पशुपालन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। सभी को मुख्यालय में रहने और मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों के लिए गए सेंपल

शुक्रवार रात को ही एक टीम सालीमेटा पहुंची। 405 मुर्गियों और 60 किलो दाना नष्ट कर दिया। पोल्ट्री फार्म के मालिक, मजदूरों और कर्मचारियों के ब्लड सेंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

एक किमी का दायर संक्रमित घोषित

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बड़गोना जोशी के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके अलावा 10 किलोमीटर के क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है। इस इलाके में सभी मीट, चिकन और अंडे की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। सभी पोल्ट्री फार्म अगले 21 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान चिकन और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

जारी हुए ये आदेश

मोहखेड़ के संक्रमित क्षेत्रों में पशु पालकों को अपने जानवरों के बीमार होने पर पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देना जरूरी है। बीमार पशुओं को तुरंत अलग रखना होगा और उनकी देखभाल एक निश्चित व्यक्ति द्वारा की जानी चाहिए। पक्षियों और जानवरों की असामान्य मौत की सूचना भी तुरंत पशु चिकित्सा विभाग को देनी होगी। यह सुनिश्चित करने के लिए है कि बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और उसका इलाज किया जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bird-flu-confirmed-alert-issued-in-chhindwara-district/article-10354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.