रक्षाबंधन पर्व पर संस्कृति का संदेश: रतलाम में भाजपा ने मनाया सामूहिक राखी उत्सव, मंत्री-नेताओं को बहनों ने बांधी राखी

Ratlam, MP

रतलाम में रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी ने एक विशेष आयोजन कर भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा को रेखांकित किया। शहर के सैलाना रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की महिला पदाधिकारियों और बहनों ने मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल को राखी बांधी।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने अपनी पत्नी के साथ उपस्थित बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा, "भारतीय संस्कृति त्योहारों के माध्यम से जीवन में समरसता और संबंधों की गहराई सिखाती है। रक्षाबंधन केवल राखी का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली भावना का प्रतीक है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि, "प्रदेश सरकार त्योहारों को केवल सांस्कृतिक नहीं, सामाजिक विकास के माध्यम के रूप में भी देख रही है। इसी दिशा में भाजपा ने सामूहिक रक्षाबंधन का आयोजन किया है।"

मंत्री ने यह भी कहा कि "संस्कृति के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। त्योहारों का मूल उद्देश्य रिश्तों को निभाना और समाज में समरसता का भाव जगाना है। रक्षाबंधन, दीपावली, होली जैसे पर्व परिवारों में आनंद और समृद्धि का वातावरण बनाते हैं।"

कार्यक्रम में सांसद अनिता चौहान ने स्वयं कैबिनेट मंत्री को राखी बांधी। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रक्षाबंधन पर्व पर संस्कृति का संदेश: रतलाम में भाजपा ने मनाया सामूहिक राखी उत्सव, मंत्री-नेताओं को बहनों ने बांधी राखी

Ratlam, MP

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने अपनी पत्नी के साथ उपस्थित बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा, "भारतीय संस्कृति त्योहारों के माध्यम से जीवन में समरसता और संबंधों की गहराई सिखाती है। रक्षाबंधन केवल राखी का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली भावना का प्रतीक है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि, "प्रदेश सरकार त्योहारों को केवल सांस्कृतिक नहीं, सामाजिक विकास के माध्यम के रूप में भी देख रही है। इसी दिशा में भाजपा ने सामूहिक रक्षाबंधन का आयोजन किया है।"

मंत्री ने यह भी कहा कि "संस्कृति के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। त्योहारों का मूल उद्देश्य रिश्तों को निभाना और समाज में समरसता का भाव जगाना है। रक्षाबंधन, दीपावली, होली जैसे पर्व परिवारों में आनंद और समृद्धि का वातावरण बनाते हैं।"

कार्यक्रम में सांसद अनिता चौहान ने स्वयं कैबिनेट मंत्री को राखी बांधी। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-celebrated-the-message-of-culture-on-rakshabandhan-festival-in/article-29702

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.