उज्जैन में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भिड़ंत, शाही सवारी में बवाल

Ujjain, MP

महिदपुर में सोमवार शाम श्री धूर्जटेश्वर महादेव की शाही सवारी के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई।

 दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और कुर्सियां फेंकीं। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्वागत मंच से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शाही सवारी हर साल की तरह इस बार भी महिदपुर में निकाली जा रही थी। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के समर्थकों ने गांधी मार्ग स्थित जगदीश व्यायामशाला के सामने स्वागत मंच बनाया था। करीब चार बजे सवारी गुजरने के दौरान जब पूर्व भाजपा विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक मंच के सामने से निकले, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

भद्दे कमेंट्स पर बिगड़ा माहौल

कांग्रेस विधायक का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों पर भद्दे कमेंट्स किए। इस बात पर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं थमे हालात

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों गुटों को रोकने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। कुर्सियां फेंके जाने से एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों दलों के कार्यकर्ता भिड़ते दिख रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं टकराव

गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच यह पहली झड़प नहीं है। नवंबर 2024 में भी सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में दोनों गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान पर हमला तक हो गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भिड़ंत, शाही सवारी में बवाल

Ujjain, MP

 दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और कुर्सियां फेंकीं। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्वागत मंच से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शाही सवारी हर साल की तरह इस बार भी महिदपुर में निकाली जा रही थी। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के समर्थकों ने गांधी मार्ग स्थित जगदीश व्यायामशाला के सामने स्वागत मंच बनाया था। करीब चार बजे सवारी गुजरने के दौरान जब पूर्व भाजपा विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक मंच के सामने से निकले, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

भद्दे कमेंट्स पर बिगड़ा माहौल

कांग्रेस विधायक का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों पर भद्दे कमेंट्स किए। इस बात पर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं थमे हालात

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों गुटों को रोकने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। कुर्सियां फेंके जाने से एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों दलों के कार्यकर्ता भिड़ते दिख रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं टकराव

गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच यह पहली झड़प नहीं है। नवंबर 2024 में भी सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में दोनों गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान पर हमला तक हो गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-congress-workers-clash-in-a-royal-ride-in-ujjain/article-30929

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.