- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- साथियों के साथ जुआ खेलते पकड़ाया BJP पार्षद, 2.5 लाख जब्त
साथियों के साथ जुआ खेलते पकड़ाया BJP पार्षद, 2.5 लाख जब्त
INDORE, MP
इंदौर जिले में बीजेपी के पार्षद को अन्य लोगों के साथ पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पार्षद को छुड़ाने के लिए कई बड़े नेताओं के फोन आए लेकिन कनाडिया पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने ढाई लाख रुपए नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस जुआ की धाराओं में पकड़ा।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बरसाना गार्डन में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में बीजेपी के एक पार्षद भी शामिल हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से ढाई लाख रुपये नकद और अन्य सामग्री भी जब्त की है। पुलिस सभी को थाने लेकर आ गई साथ ही जुआ एक्ट में कार्रवाई कर जमानत दी।
दरअसल, कनाड़िया थाना क्षेत्र के बरसाना गार्डन में जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इस पर पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन कर गार्डन में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर पांच लोग जुआ खेलते हुए पाए गए, जिनमें से एकभी शामिल है।
ढाई लाख रुपए नगदी बरामद
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से ढाई लाख रुपये नगद के साथ अन्य सामग्री भी जब्त की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जुए के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं सक्रिय है।
पार्षद के साथ पकड़ाए ये लोग
जुआ खेलने में पकड़ाए 5 लोगों में बीजेपी के नेता पुष्पेंद्र पाटीदार, प्रदीप यशोदा नंद गुप्ता, निवासी गणेशपुरी, दीपक गोकुलदास मोहनवाने, निवासी अनुराग नगर, भरत केदारमल अग्रवाल, निवासी शालीमार टाउनशिप तिलक नगर और धीरज प्रकाश जैन, निवासी खजराना को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता को छुड़ाने के लिए अफसरों के पास पार्टी के बड़े नेताओं के कॉल भी आए।
सुरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने और रोकथाम के लिए गश्ती बढ़ाई जाएगी। फिलहाल, गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर। पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए जुटी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए