- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- BJP पार्षद नाराज, अध्यक्ष को लिखा पत्र..... बोलीं – कार्यक्रमों में नहीं बुलाते
BJP पार्षद नाराज, अध्यक्ष को लिखा पत्र..... बोलीं – कार्यक्रमों में नहीं बुलाते
BHOPAL, MP
भोपाल नगर निगम के वार्ड-26 की भाजपा पार्षद राजमनी उईके ने नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शिकायत की है कि वार्ड में होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व सूचना उन्हें नहीं दी जाती और आयोजनों से उन्हें दूर रखा जाता है। पार्षद ने इसे जनप्रतिनिधि के सम्मान के खिलाफ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में लिखा : वार्ड-26 में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों से उन्हें अलग रखा जाता है। आपत्ति जताने पर औपचारिकता निभाते हुए कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले मोबाइल पर सूचना दे दी जाती है। पार्षद ने बताया कि उन्होंने जीवन मारण को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो वार्ड में लगातार सक्रिय रहते हैं और उनके अनुपस्थित रहने पर जरूरी कार्यों को संपन्न करवाते हैं। लेकिन, उन्हें भी किसी आयोजन की सूचना नहीं दी जाती।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
राजमनी उईके ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जो जानबूझकर पार्षद को कार्यक्रमों से अलग रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद को हर आयोजन की सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन वार्ड-26 में इस नियम का पालन नहीं हो रहा।
विधायक के कार्यक्रम से भी रहीं नदारद
6 मार्च को विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड-26 के बरखेड़ीकलां में सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया था। इस कार्यक्रम में भी पार्षद उईके मौजूद नहीं थीं, हालांकि फ्लेक्स और बैनर में उनकी तस्वीर जरूर लगी थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए