BJP पार्षद का बेटा गिरफ्तार: थार से मां-बेटी की मौत, बचने के लिए रचाई झूठी कहानी

Gwalior, MP

ग्वालियर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जिसमें आरोपी बीजेपी पार्षद रेखा चंदन राय का बेटा हर्ष राय निकला। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील बाईपास की है, जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार मां, बेटी और बेटे को जोरदार टक्कर मार दी थी।

घटना में गौरा देवी और उनकी बेटी गौरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब आरोपी अपनी थार गाड़ी में सवार होकर एमपीएल क्रिकेट मैच देखने जा रहा था।

सीसीटीवी से खुलासा, झूठे बयान का पर्दाफाश
घटनास्थल की जांच और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की थार का पता लगाया। गाड़ी में भाजपा पार्षद का नाम लिखा होने से उसकी पहचान हो पाई। हालांकि आरोपी हर्ष राय ने बचने के लिए झूठा बयान दिया कि गाड़ी उसका दोस्त अक्षय चला रहा था। जांच में साक्ष्य सामने आने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

साक्ष्य मिटाने और गुमराह करने का मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी हर्ष राय और उसका दोस्त अक्षय हादसे में साक्ष्य मिटाने और गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों में गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्वालियर में लोगों में गुस्सा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके सह-आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

BJP पार्षद का बेटा गिरफ्तार: थार से मां-बेटी की मौत, बचने के लिए रचाई झूठी कहानी

Gwalior, MP

घटना में गौरा देवी और उनकी बेटी गौरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब आरोपी अपनी थार गाड़ी में सवार होकर एमपीएल क्रिकेट मैच देखने जा रहा था।

सीसीटीवी से खुलासा, झूठे बयान का पर्दाफाश
घटनास्थल की जांच और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की थार का पता लगाया। गाड़ी में भाजपा पार्षद का नाम लिखा होने से उसकी पहचान हो पाई। हालांकि आरोपी हर्ष राय ने बचने के लिए झूठा बयान दिया कि गाड़ी उसका दोस्त अक्षय चला रहा था। जांच में साक्ष्य सामने आने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

साक्ष्य मिटाने और गुमराह करने का मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी हर्ष राय और उसका दोस्त अक्षय हादसे में साक्ष्य मिटाने और गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों में गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्वालियर में लोगों में गुस्सा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके सह-आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-councilors-son-arrested-for-a-false-story-to-save/article-25184

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.