- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी निष्कासित, कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़े के आरोप
जबलपुर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी निष्कासित, कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़े के आरोप
Jabalpur, MP
जबलपुर महानगर के शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उनपर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है, जिसमें उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना के तहत सरकारी धन का गलत इस्तेमाल किया।
स्थानीय महिला परवीन खान ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि अकील अंसारी, गुलाम नवी और उसकी बहनों ने अविवाहित व शादीशुदा महिलाओं की आईडी का गलत उपयोग कर योजना का लाभ फर्जी तरीके से दिलवाया। शिकायत में कई नाम भी सामने आए हैं, जिनमें गोहलपुर की अविवाहित आसमा और रेशमा, रुकसार सहित कई अन्य महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें योजना का पैसा बिना वैध आधार पर दिया गया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस भी मामले की जांच कर रहे हैं ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए