भाजपा ने बढ़ाई आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन की तारीख; इंदौर ने जमा किए 3 करोड़

INDORE, MP

मध्य प्रदेश में भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन की तारीख को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इस अभियान के तहत इंदौर ने 3 करोड़ जमा कर लिए हैं।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन की तारीख को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मध्य प्रदेश भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन डेट को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। पहले सहयोग निधि जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। इस बार पार्टी ने सहयोग निधि कलेक्शन का टारगेट तय नहीं किया है। मालूम हो कि भाजपा हर साल अपना खर्च चलाने के लिए आजीवन सहयोग निधि इकट्ठा करती है।

इंदौर ने जमा किए 3 करोड़

पिछले साल विधानसभा और लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में यह अभियान नहीं चलाया गया था। इस साल अब तक पार्टी ने 5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से 3 करोड़ रुपये इंदौर भाजपा ने जमा किए, भोपाल बीजेपी ने करीब एक करोड़ जुटाए और मंदसौर ने 40 लाख रुपये इकट्ठा किए हैं। वहीं, बाकी पैसे दूसरे क्षेत्रों से इकट्ठा किए गए हैं।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

राज्य में इस सहयोग निधि कलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने सहयोग निधि कलेक्शन से जमा होने वाली राशि को गड़बड़ी की राशि बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं से पैसा नहीं लेती है, बल्कि दो नंबर के पैसे को कार्यकर्ताओं का पैसा बताया जाता है। भाजपा द्वारा काफी लंबे समय से यह काम चल रहा है। इसके जवाब में बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सहयोग निधि कलेक्शन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी इच्छा से पैसे का योगदान दे रहे हैं।

नहीं किया गया टारगेट तय

इसके साथ ही विधायक भगवानदास ने कहा कि पार्टी हर साल कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि लेती है। हालांकि, इस बार इसको लेकर किसी तरह का टारगेट तय नहीं किया गया है। पार्टी ने अभियान की तारीख बढ़ा दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा ने बढ़ाई आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन की तारीख; इंदौर ने जमा किए 3 करोड़

INDORE, MP

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन की तारीख को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मध्य प्रदेश भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन डेट को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। पहले सहयोग निधि जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। इस बार पार्टी ने सहयोग निधि कलेक्शन का टारगेट तय नहीं किया है। मालूम हो कि भाजपा हर साल अपना खर्च चलाने के लिए आजीवन सहयोग निधि इकट्ठा करती है।

इंदौर ने जमा किए 3 करोड़

पिछले साल विधानसभा और लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में यह अभियान नहीं चलाया गया था। इस साल अब तक पार्टी ने 5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से 3 करोड़ रुपये इंदौर भाजपा ने जमा किए, भोपाल बीजेपी ने करीब एक करोड़ जुटाए और मंदसौर ने 40 लाख रुपये इकट्ठा किए हैं। वहीं, बाकी पैसे दूसरे क्षेत्रों से इकट्ठा किए गए हैं।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

राज्य में इस सहयोग निधि कलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने सहयोग निधि कलेक्शन से जमा होने वाली राशि को गड़बड़ी की राशि बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं से पैसा नहीं लेती है, बल्कि दो नंबर के पैसे को कार्यकर्ताओं का पैसा बताया जाता है। भाजपा द्वारा काफी लंबे समय से यह काम चल रहा है। इसके जवाब में बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सहयोग निधि कलेक्शन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी इच्छा से पैसे का योगदान दे रहे हैं।

नहीं किया गया टारगेट तय

इसके साथ ही विधायक भगवानदास ने कहा कि पार्टी हर साल कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि लेती है। हालांकि, इस बार इसको लेकर किसी तरह का टारगेट तय नहीं किया गया है। पार्टी ने अभियान की तारीख बढ़ा दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-extended-the-date-of-lifetime-cooperation-fund-collection-indore/article-13003

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.