- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला, भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया
हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला, भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया
Shivpuri, MP
शिवपुरी में हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई. पुलिस ने किया गिरफ्तार.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बदरवास के मंडल अध्यक्ष इसराइल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मंडल अध्यक्ष द्वारा हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. जिसपर कार्रवाई करते हुए बदरवास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के आरोप में जेल भेज दिया है. वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल खान ने उन्हें पार्टी के पद व दायित्व से मुक्त कर दिया है.
सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
दरअसल, आरोप है कि इसराइल खान सोशल मीडिया पर हिंदू समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने वाली लगातार पोस्ट कर रहा था. इसे लेकर बजरंग दल और स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बदरवास थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि " इसराइल खान ने सनातन धर्म से जुड़ी जाति विशेष को और ग्रंथों को काल्पनिक और झूठा बताया है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है.
माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप
बदरवास थाने में दी गई शिकायत में बजरंग दल ने कहा है "आरोपी ने एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया और उसमें हिंदू समाज के लोगों को जोड़कर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया है. यह व्यक्ति समाज को बांटने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है. हिंदू संगठनों ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल को ट्रेस कर उसके संपर्कों की जांच करने की भी मांग की है.''
आरोपी को भेजा जेल
बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव ने कहा, "शिकायत के बाद इसराइल खान को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने जेल भेज दिया है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए