प्रॉपर्टी विवाद में भाजपा नेता संतोष पांडेय ने की आत्महत्या: कहा- न पैसा मिला, न जमीन

Khandwa, MP

खंडवा के पूर्व भाजपा जिला महामंत्री संतोष पांडेय ने बुधवार दोपहर प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना उनके निजी कार्यालय में हुई, जहां बेटी ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। परिवार ने उन्हें तुरंत इंदौर के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मरने से पहले बनाए तीन वीडियो, बताया कौन है जिम्मेदार

इंदौर पहुंचने के बाद डॉक्टरों की अनुमति से संतोष पांडेय ने तीन वीडियो रिकॉर्ड करवाए, जिनमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह और नामजद लोगों का ज़िक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र मंडलोई, राजू मंडलोई और उमंग मंडलोई ने जमीन सौदे में उन्हें न तो पैसा दिया, न ही जमीन का कब्जा। इसके चलते वे मानसिक रूप से टूट चुके थे।

3.30 करोड़ के सौदे का लगाया आरोप

वीडियो में पांडेय ने बताया कि उन्होंने उपेंद्र मंडलोई से 3 करोड़ 30 लाख रुपये में एक जमीन खरीदी थी। न तो उन्हें रकम वापस मिली और न ही जमीन का कब्जा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग जमीन में नए पार्टनर जोड़ते जा रहे थे और टालमटोल, धमकियों व वादाखिलाफी से वे बुरी तरह तनाव में थे।

सुसाइड नोट का अब तक नहीं चला सुराग

परिजनों के अनुसार, संतोष पांडेय ने अपने कार्यालय में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसकी जानकारी उन्होंने अस्पताल में होश में आने के बाद दी थी। हालांकि अब तक वह नोट परिजनों या पुलिस को नहीं मिला है।

परिजनों को मिल रही धमकियां

भाई प्रवीण पांडे के अनुसार, जमीन विवाद में शामिल लोग अब संतोष की पत्नी और बच्चों को भी धमका रहे थे। धमकियां दी जा रही थीं कि उन्हें उठा लिया जाएगा। परिजनों ने यह भी दावा किया कि विवाद पिछले दो महीने से चल रहा था और पांडे लगातार मानसिक तनाव में थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल मामले की जांच इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस कर रही है। वीडियो फुटेज, बयानों और संभावित सुसाइड नोट के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्रॉपर्टी विवाद में भाजपा नेता संतोष पांडेय ने की आत्महत्या: कहा- न पैसा मिला, न जमीन

Khandwa, MP

मरने से पहले बनाए तीन वीडियो, बताया कौन है जिम्मेदार

इंदौर पहुंचने के बाद डॉक्टरों की अनुमति से संतोष पांडेय ने तीन वीडियो रिकॉर्ड करवाए, जिनमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह और नामजद लोगों का ज़िक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र मंडलोई, राजू मंडलोई और उमंग मंडलोई ने जमीन सौदे में उन्हें न तो पैसा दिया, न ही जमीन का कब्जा। इसके चलते वे मानसिक रूप से टूट चुके थे।

3.30 करोड़ के सौदे का लगाया आरोप

वीडियो में पांडेय ने बताया कि उन्होंने उपेंद्र मंडलोई से 3 करोड़ 30 लाख रुपये में एक जमीन खरीदी थी। न तो उन्हें रकम वापस मिली और न ही जमीन का कब्जा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग जमीन में नए पार्टनर जोड़ते जा रहे थे और टालमटोल, धमकियों व वादाखिलाफी से वे बुरी तरह तनाव में थे।

सुसाइड नोट का अब तक नहीं चला सुराग

परिजनों के अनुसार, संतोष पांडेय ने अपने कार्यालय में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसकी जानकारी उन्होंने अस्पताल में होश में आने के बाद दी थी। हालांकि अब तक वह नोट परिजनों या पुलिस को नहीं मिला है।

परिजनों को मिल रही धमकियां

भाई प्रवीण पांडे के अनुसार, जमीन विवाद में शामिल लोग अब संतोष की पत्नी और बच्चों को भी धमका रहे थे। धमकियां दी जा रही थीं कि उन्हें उठा लिया जाएगा। परिजनों ने यह भी दावा किया कि विवाद पिछले दो महीने से चल रहा था और पांडे लगातार मानसिक तनाव में थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल मामले की जांच इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस कर रही है। वीडियो फुटेज, बयानों और संभावित सुसाइड नोट के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-leader-santosh-pandey-said-suicide-in-property-dispute-neither/article-24046

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.