बीजेपी नेता ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली, बेटी ने बताया- कौन कर रहा था टॉर्चर

Datia, MP

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बीजेपी नेता ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि वह मंदिर से पूजा करके लौटे और घर के बाहर दरवाजे पर खुद को गोली मार ली। उनकी बेटी ने गोली मारने का बड़ा कारण बताया है।

मध्य प्रदेश के दतिया शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पदाधिकारी का नाम जितेंद्र मेवाफरोश जो जिला इकाई के महासचिव थे। कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मेवाफरोश मंदिर से लौटे और सुबह करीब 10 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली।

परिवार के लोगों का कहना है कि जब गोली की आवाज सुनी तो वे दौड़कर बाहर निकले तो देखा की जितेंद्र ने खुद को गोली मार ली है। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्र बताते हैं कि जितेंद्र पर साढ़े 6 लाख रुपए का कर्ज था। बेटी सोनम ने बताया कि बीजेपी पार्षद रिंकू दुबे कर्ज चुकाने का दबाव बना रहा था। वह कहता था कि मकान बेचो या जमीन लेकिन पैसा चुकता करो। उसकी धमकियों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है.

कर्ज देने के लिए करते थे टॉर्चर

जितेंद्र के भाई वीरेंद्र का कहना है कि जब वह सहारा कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता था तभी कंपनी दिवालिया हो गई। इसके बाद भाई ने कर्ज लेकर लोगों के पैसे वापस किए थे। कुछ पैसे बीजेपी पार्षद रिंकू दुबे और उसके साथी अंकित के थे। वे रुपयों के लिए जितेंद्र को टॉर्चर कर रहे थे। वह जमीन या घर को अपने नाम करने के लिए दबाव बना रहे थे।

पुलिस कर रही जांच

वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार के एक सदस्य ने दावा किया है कि मेवाफरोश पर पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों का दबाव था और वह उस पर अपना घर बेचने का भी दबाव बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस कदम के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बीजेपी नेता ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली, बेटी ने बताया- कौन कर रहा था टॉर्चर

Datia, MP

मध्य प्रदेश के दतिया शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पदाधिकारी का नाम जितेंद्र मेवाफरोश जो जिला इकाई के महासचिव थे। कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मेवाफरोश मंदिर से लौटे और सुबह करीब 10 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली।

परिवार के लोगों का कहना है कि जब गोली की आवाज सुनी तो वे दौड़कर बाहर निकले तो देखा की जितेंद्र ने खुद को गोली मार ली है। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्र बताते हैं कि जितेंद्र पर साढ़े 6 लाख रुपए का कर्ज था। बेटी सोनम ने बताया कि बीजेपी पार्षद रिंकू दुबे कर्ज चुकाने का दबाव बना रहा था। वह कहता था कि मकान बेचो या जमीन लेकिन पैसा चुकता करो। उसकी धमकियों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है.

कर्ज देने के लिए करते थे टॉर्चर

जितेंद्र के भाई वीरेंद्र का कहना है कि जब वह सहारा कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता था तभी कंपनी दिवालिया हो गई। इसके बाद भाई ने कर्ज लेकर लोगों के पैसे वापस किए थे। कुछ पैसे बीजेपी पार्षद रिंकू दुबे और उसके साथी अंकित के थे। वे रुपयों के लिए जितेंद्र को टॉर्चर कर रहे थे। वह जमीन या घर को अपने नाम करने के लिए दबाव बना रहे थे।

पुलिस कर रही जांच

वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार के एक सदस्य ने दावा किया है कि मेवाफरोश पर पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों का दबाव था और वह उस पर अपना घर बेचने का भी दबाव बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस कदम के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-leader-shot-himself-with-a-licensed-gun-daughter-told/article-7102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.