VIDEO: भाजपा नेता की दबंगई: बच्चों की कहासुनी पर घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं पर भी उठाया हाथ

Ashoknagar, MP

On

अशोकनगर जिले में एक भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेता द्वारा एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। घटना जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी सरोवर कॉलोनी की है, जहां बच्चों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे की शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ बच्चों से कहासुनी हो गई थी। इस विवाद को लेकर यादव स्वयं अपने बेटे के साथ मयंक कुशवाह के घर पहुंचे और गुस्से में घर के अंदर घुसकर मयंक के साथ जमकर मारपीट की।

इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी नेता की मारपीट का शिकार होना पड़ा। बताया गया है कि भाजपा नेता ने महिलाओं से भी हाथापाई की और गाली-गलौज की। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल मयंक कुशवाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस द्वारा केवल मामूली धाराओं में केस दर्ज किए जाने पर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों की मांग:
स्थानीय निवासियों का कहना है कि भाजपा नेता की खुलेआम दबंगई और महिलाओं से मारपीट एक गंभीर मामला है, जिस पर कठोर धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। यदि समय रहते न्याय न मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल:
जहां एक ओर भाजपा नेता की हरकतें कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की धीमी कार्रवाई ने पुलिस की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

VIDEO: भाजपा नेता की दबंगई: बच्चों की कहासुनी पर घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं पर भी उठाया हाथ

Ashoknagar, MP

सूत्रों के अनुसार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे की शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ बच्चों से कहासुनी हो गई थी। इस विवाद को लेकर यादव स्वयं अपने बेटे के साथ मयंक कुशवाह के घर पहुंचे और गुस्से में घर के अंदर घुसकर मयंक के साथ जमकर मारपीट की।

इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी नेता की मारपीट का शिकार होना पड़ा। बताया गया है कि भाजपा नेता ने महिलाओं से भी हाथापाई की और गाली-गलौज की। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल मयंक कुशवाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस द्वारा केवल मामूली धाराओं में केस दर्ज किए जाने पर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों की मांग:
स्थानीय निवासियों का कहना है कि भाजपा नेता की खुलेआम दबंगई और महिलाओं से मारपीट एक गंभीर मामला है, जिस पर कठोर धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। यदि समय रहते न्याय न मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल:
जहां एक ओर भाजपा नेता की हरकतें कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की धीमी कार्रवाई ने पुलिस की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-leaders-bullying-children-entered-the-house-and-raised-their/article-22072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.