मोदी सरकार के 11 साल पूरे: इंदौर में भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- तुष्टिकरण की जगह अब परफॉर्मेंस की राजनीति

Indore, MP

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदौर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए देश में "नई राजनीतिक संस्कृति" की स्थापना का दावा किया। कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य स्तर के कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को निर्णायक, पारदर्शी और जनहितैषी बताया।

कैलाश विजयवर्गीय बोले – अब आतंकी हमलों का जवाब घर में घुसकर दिया जाता है

अपने संबोधन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पिछली सरकारों की नीति की आलोचना करते हुए कहा, “पहले आतंकी घटनाओं के बाद सरकारें अमेरिका की ओर देखती थीं, लेकिन अब भारत घर में घुसकर दुश्मनों को जवाब देता है।" उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस नीति के स्पष्ट उदाहरण हैं।

दुष्यंत गौतम ने कहा – तुष्टिकरण खत्म, परफॉर्मेंस आधारित राजनीति की शुरुआत

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की राजनीति का स्वरूप बदला है। उन्होंने कहा, "2014 से पहले तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर थी। अब जनता 'परफॉर्मेंस की राजनीति' को स्वीकार कर रही है। आज देश कह रहा है — मोदी हैं तो मुमकिन है।"

सरकार के ऐतिहासिक फैसलों को गिनाया

गौतम ने कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, नागरिकता संशोधन कानून (CAA), वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव और महिलाओं को विधायी संस्थाओं में 33% आरक्षण जैसे निर्णयों का उल्लेख किया।

नक्सलवाद और आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार

गौतम ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सली हिंसा में 53% की कमी, सुरक्षा बलों की शहादत में 72% गिरावट और घातक हमलों में 70% तक की कमी आई है। उन्होंने बताया कि जहां पहले 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब केवल 18 जिले ऐसे बचे हैं।

गरीबी हटाओ अब नारा नहीं, मिशन बना

गौतम ने कहा कि कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ के नारे को मोदी सरकार ने जमीन पर उतारा है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 3.9 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को रोका गया है, जिससे योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंच सका।

‘अमृतकाल’ में भारत की नई उड़ान

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मोदी सरकार के 11 सालों में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया है।

गौतम ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार में असाधारण प्रयास किए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मोदी सरकार के 11 साल पूरे: इंदौर में भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- तुष्टिकरण की जगह अब परफॉर्मेंस की राजनीति

Indore, MP

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को निर्णायक, पारदर्शी और जनहितैषी बताया।

कैलाश विजयवर्गीय बोले – अब आतंकी हमलों का जवाब घर में घुसकर दिया जाता है

अपने संबोधन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पिछली सरकारों की नीति की आलोचना करते हुए कहा, “पहले आतंकी घटनाओं के बाद सरकारें अमेरिका की ओर देखती थीं, लेकिन अब भारत घर में घुसकर दुश्मनों को जवाब देता है।" उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस नीति के स्पष्ट उदाहरण हैं।

दुष्यंत गौतम ने कहा – तुष्टिकरण खत्म, परफॉर्मेंस आधारित राजनीति की शुरुआत

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की राजनीति का स्वरूप बदला है। उन्होंने कहा, "2014 से पहले तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर थी। अब जनता 'परफॉर्मेंस की राजनीति' को स्वीकार कर रही है। आज देश कह रहा है — मोदी हैं तो मुमकिन है।"

सरकार के ऐतिहासिक फैसलों को गिनाया

गौतम ने कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, नागरिकता संशोधन कानून (CAA), वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव और महिलाओं को विधायी संस्थाओं में 33% आरक्षण जैसे निर्णयों का उल्लेख किया।

नक्सलवाद और आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार

गौतम ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सली हिंसा में 53% की कमी, सुरक्षा बलों की शहादत में 72% गिरावट और घातक हमलों में 70% तक की कमी आई है। उन्होंने बताया कि जहां पहले 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब केवल 18 जिले ऐसे बचे हैं।

गरीबी हटाओ अब नारा नहीं, मिशन बना

गौतम ने कहा कि कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ के नारे को मोदी सरकार ने जमीन पर उतारा है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 3.9 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को रोका गया है, जिससे योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंच सका।

‘अमृतकाल’ में भारत की नई उड़ान

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मोदी सरकार के 11 सालों में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया है।

गौतम ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार में असाधारण प्रयास किए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-leaders-counted-achievements-in-indore-11-years-of-modi/article-23979

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.