- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बीजेपी ने कांग्रेस विधायक को बनाया पदाधिकारी, फिर हटा नाम, कांग्रेस ने किया पलटवार
बीजेपी ने कांग्रेस विधायक को बनाया पदाधिकारी, फिर हटा नाम, कांग्रेस ने किया पलटवार
Bina
बीना सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर चर्चा में हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा जारी बीना मंडल की कार्यकारणी लिस्ट में उन्हें स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। लिस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गरम हो गया, जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता को लेकर संशोधित सूची जारी कर उनका नाम हटा दिया।
निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान सागर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने भाजपा का गमछा पहनकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता अब तक छोड़ी नहीं है और वे बीजेपी के कार्यक्रमों में भी लगातार भाग ले रही हैं। इस पर कांग्रेस लगातार उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रही है और मामला न्यायालय में लंबित है।
बीजेपी के मध्यप्रदेश कार्यकाल प्रभारी और विधायक भगवानदास सबनानी ने इस विवाद पर कहा कि यह बस टाइपिंग की गलती थी और अब वास्तविक सूची जारी कर दी गई है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या बीजेपी के टिकट भी टाइपिंग मिस्टेक से बंटते हैं? उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने और बीना में उपचुनाव कराने की मांग की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए