- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर बीईओ से मारपीट का आरोप, FIR के बाद इस्तीफा, पार्टी ने पद से हटाया
बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर बीईओ से मारपीट का आरोप, FIR के बाद इस्तीफा, पार्टी ने पद से हटाया
Bhind, MP
भिंड जिले के मेहगांव में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजवीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि नीरज शर्मा ने रंगदारी की मांग पूरी न करने पर उन्हें थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद नीरज शर्मा ने नैतिकता का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर उन्हें पद से मुक्त कर दिया।
नीरज शर्मा ने अपने त्याग पत्र में कहा कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने लिखा, "मैं पार्टी की रीति-नीति व विचारधारा से भलीभांति परिचित हूँ, इसलिए नैतिक आधार पर मंडल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना उचित समझता हूँ।"
यह मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BEO राजवीर शर्मा का एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें वह रोते हुए कह रहे हैं, “अगर मेरा बेटा होता, तो इसका बदला लेता।” इस वीडियो में छात्र उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कह रहे हैं, “हम हैं तो, आपके इतने बेटे खड़े हैं।”
पटवारी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, "ये कौन सी भाजपा बन रही है? क्या यही है आपके ‘नए भारत’ का प्रशासनिक मॉडल, जिसमें जनप्रतिनिधि अफसरों से मारपीट करें और जवाबदेही से बचते रहें?"
इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं भाजपा की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, परंतु संगठन स्तर पर नीरज शर्मा को पद से हटाकर संदेश देने की कोशिश जरूर की गई है कि पार्टी अनुशासन के मामले में सख्त है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए