BJP विधायक ने अपने ही दल के सदस्यता अभियान पर उठाए सवाल, अब पार्टी ने उठाया ये कदम

JAGRAN DESK

बीजेपी विधायक का कहना है कि इस अभियान के लिए उनके पास एक कॉल आया था जिसमें कहा गया कि सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

 मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर अपनी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाकर पार्टी अंदर बहस छेड़ दी है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान पर चिंता जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विश्नोई ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस अभियान के लिए उनके पास एक कॉल आया था जिसमें कहा गया कि सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

सदस्य बनवाने हैं  तो पैसा खर्च कीजिए

अजय विश्नोई ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'भाजपा के सदस्य बनवाने हैं  तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर फोन नंबर +917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।' 

अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने पहले भी कुछ लोग विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।'

पार्टी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

अजय विश्नोई के इस पोस्ट के बाद बीजेपी में खलबली मच गई। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पार्टी की ओर से भोपाल और इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक को आया फोन कॉल पार्टी को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा था। पार्टी की ओर से एक अनाम राजनीतिक दल पर उनके सदस्यता अभियान को बदनाम करने के लिए कॉल करने का आरोप लगाया गया। पार्टी की शिकायत में कहा गया है, "नंबर के उपयोगकर्ता या नंबर के असली मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

एक ही नंबर से तीन कॉल आए

शिकायत में बताया गया कि विश्नोई को एक ही नंबर से तीन अलग-अलग समय - सुबह 8:53 बजे, सुबह 10:10 बजे, और दोपहर 1:15 बजे - कॉल आई थी। पार्टी की ओर से दी गई शिकायत में इस कॉल के पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

AJAY

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

BJP विधायक ने अपने ही दल के सदस्यता अभियान पर उठाए सवाल, अब पार्टी ने उठाया ये कदम

JAGRAN DESK

 मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर अपनी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाकर पार्टी अंदर बहस छेड़ दी है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान पर चिंता जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विश्नोई ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस अभियान के लिए उनके पास एक कॉल आया था जिसमें कहा गया कि सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

सदस्य बनवाने हैं  तो पैसा खर्च कीजिए

अजय विश्नोई ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'भाजपा के सदस्य बनवाने हैं  तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर फोन नंबर +917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।' 

अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने पहले भी कुछ लोग विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।'

पार्टी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

अजय विश्नोई के इस पोस्ट के बाद बीजेपी में खलबली मच गई। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पार्टी की ओर से भोपाल और इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक को आया फोन कॉल पार्टी को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा था। पार्टी की ओर से एक अनाम राजनीतिक दल पर उनके सदस्यता अभियान को बदनाम करने के लिए कॉल करने का आरोप लगाया गया। पार्टी की शिकायत में कहा गया है, "नंबर के उपयोगकर्ता या नंबर के असली मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

एक ही नंबर से तीन कॉल आए

शिकायत में बताया गया कि विश्नोई को एक ही नंबर से तीन अलग-अलग समय - सुबह 8:53 बजे, सुबह 10:10 बजे, और दोपहर 1:15 बजे - कॉल आई थी। पार्टी की ओर से दी गई शिकायत में इस कॉल के पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

AJAY
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-mla-raised-questions-on-his-own-partys-membership-campaign/article-1421

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.