एमपी सरकार के खिलाफ मैदान में बीजेपी विधायक, इस बात को लेकर दे दी चेतावनी

INDORE, MP

इंदौर में बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया ने शराब दुकान खुलने को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा मैं जनता के साथ खड़ा हूं.

मध्य प्रदेश में लगातार खुल रही शराब की दुकानों से आम जनता के अलावा अब विधायक भी परेशान हैं. इंदौर में शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय भाजपा विधायक ने ही मोर्चा खोल दिया है. इस मामले में जनता की मांग पर विधायक ने इंदौर जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को शराब दुकान हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया है. इसके बाद जनता खुद शराब दुकान को लेकर निर्णय लेगी.

विधायक ने जताया शराब दुकान का विरोध

दरअसल, इंदौर के पत्थर गोदाम क्षेत्र में राजकुमार ब्रिज के नीचे माता मंदिर के सामने हाल ही में एक शराब की दुकान खोलने की तैयारी है. इस मामले की भनक जैसे ही स्थानीय पार्षद नंदू पहाड़िया के जरिए भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया को मिली, तो वह खुद मौके पर पहुंच गए. विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि "मंदिर के पास में शराब की दुकान किसी कीमत पर नहीं खुलने जाएगी.

विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि दुकान के संचालक को उन्होंने पहले ही समझा दिया था, लेकिन अब अचानक यहां दुकान खोलने की तैयारी हो गई है. विधायक का कहना था कि नियम अनुसार मंदिर के पास दुकान नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां नियमोंं का खुला उल्लंघन हो रहा है. जिसकी जानकारी उन्होंने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को भी भेजी है. विधायक ने बताया 2 दिन के अंदर इस दुकान को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाता, तो जनता खुद इस मामले में निर्णय लेगी. विधायक ने कहा उस दौरान मैं भी जनता के साथ खड़ा नजर आऊंगा"

खुल रही शराब दुकान

दरअसल, मालवा मिल वल्लभनगर अन्य रहवासी क्षेत्र में शराब की दुकान होने को लेकर क्षेत्र में पहले से ही विरोध है, लिहाजा आम जनता की मांग है कि शराब की दुकान हटाई जाए. इधर आबकारी विभाग की परेशानी यह है कि शराब दुकान के लिए समुचित स्थान खोजना चुनौतीपूर्ण कार्य है. इसीलिए एक बार खुल जाने पर शराब दुकान हटाना किसी चुनौती से काम नहीं होता.

बड़े पैमाने पर शराब बेचने के लिए आबकारी नीति में संशोधन करने के साथ अब विभिन्न श्रेणी के लाइसेंस भी जारी किए जा रहे हैं. वही दुकानदारों के पास भी अधिक से अधिक शराब बेचने का टारगेट है. यही वजह है कि अब विभाग की अनुमतियों के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शराब की दुकान खोली जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

एमपी सरकार के खिलाफ मैदान में बीजेपी विधायक, इस बात को लेकर दे दी चेतावनी

INDORE, MP

मध्य प्रदेश में लगातार खुल रही शराब की दुकानों से आम जनता के अलावा अब विधायक भी परेशान हैं. इंदौर में शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय भाजपा विधायक ने ही मोर्चा खोल दिया है. इस मामले में जनता की मांग पर विधायक ने इंदौर जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को शराब दुकान हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया है. इसके बाद जनता खुद शराब दुकान को लेकर निर्णय लेगी.

विधायक ने जताया शराब दुकान का विरोध

दरअसल, इंदौर के पत्थर गोदाम क्षेत्र में राजकुमार ब्रिज के नीचे माता मंदिर के सामने हाल ही में एक शराब की दुकान खोलने की तैयारी है. इस मामले की भनक जैसे ही स्थानीय पार्षद नंदू पहाड़िया के जरिए भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया को मिली, तो वह खुद मौके पर पहुंच गए. विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि "मंदिर के पास में शराब की दुकान किसी कीमत पर नहीं खुलने जाएगी.

विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि दुकान के संचालक को उन्होंने पहले ही समझा दिया था, लेकिन अब अचानक यहां दुकान खोलने की तैयारी हो गई है. विधायक का कहना था कि नियम अनुसार मंदिर के पास दुकान नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां नियमोंं का खुला उल्लंघन हो रहा है. जिसकी जानकारी उन्होंने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को भी भेजी है. विधायक ने बताया 2 दिन के अंदर इस दुकान को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाता, तो जनता खुद इस मामले में निर्णय लेगी. विधायक ने कहा उस दौरान मैं भी जनता के साथ खड़ा नजर आऊंगा"

खुल रही शराब दुकान

दरअसल, मालवा मिल वल्लभनगर अन्य रहवासी क्षेत्र में शराब की दुकान होने को लेकर क्षेत्र में पहले से ही विरोध है, लिहाजा आम जनता की मांग है कि शराब की दुकान हटाई जाए. इधर आबकारी विभाग की परेशानी यह है कि शराब दुकान के लिए समुचित स्थान खोजना चुनौतीपूर्ण कार्य है. इसीलिए एक बार खुल जाने पर शराब दुकान हटाना किसी चुनौती से काम नहीं होता.

बड़े पैमाने पर शराब बेचने के लिए आबकारी नीति में संशोधन करने के साथ अब विभिन्न श्रेणी के लाइसेंस भी जारी किए जा रहे हैं. वही दुकानदारों के पास भी अधिक से अधिक शराब बेचने का टारगेट है. यही वजह है कि अब विभाग की अनुमतियों के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शराब की दुकान खोली जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-mla-warned-against-mp-government-in-the-field/article-17125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.