रीवा में बीजेपी विधायक के पोस्ट से मचा बवाल, बोले- हो गई गलती, क्या है पूरा मामला

Rewa, MP

रीवा में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से सियासत शुरू हो गई. बीजेपी विधायक की पोस्ट में विधायक सिद्धार्थ तिवारी का चेहरा छुपाया गया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मीटिंग की एक फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. जिसको लेकर अब भारतीय जानता पार्टी में अंदर ही अंदर आग लगी हुई है. वायरल हुए पोस्ट को लेकर अब कांग्रेस नेता आग में घी डालने का काम कर रहे है. दरअसल, मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने मंगलवार अपने फेसबुक अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की. जिसके बाद बवाल मच गया. इस बारे में जब मीडिया ने उनसे सवाल-जवाब किया तो उन्होनें अपनी सफाई में कहा की यह पोस्ट उनके पास आई थी और भूलवस उन्होनें उस पोस्ट को फेसबुक आईडी में शेयर कर दिया. उनका कहना है की इसके पीछे उनका कोई मकसद नहीं था.

सीएम के मीटिंग की फोटो हुई वायरल

दरअसल, सोमवार की रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर रीवा आए थे. इस दौरान उन्होंने रीवा एयरपोर्ट में ही शहड़ोल जिले में अयोजित होने जा रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम को लेकर उद्योगपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी. इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति सहित अन्य नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थिति थे. पूरे कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की गई थी.

फोटो से त्योथर विधायक सिद्दार्थ तिवारी गायब सफेद रंग पोता

इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर ने मंगलवार को बवाल मचा कर रख दिया. जिसको लेकर कांग्रेस भी अब हमलवार हो गई है. मंगलवार को मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की. जिसमे मुख्यमंत्री की मीटिंग की एक तस्वीर थी. इस तस्वीर को एडिट की गई थी. जिसमे त्योंथर विधायक सिद्दार्थ तिवारी की फोटो को सफेद रंग से पोतकर उन्हें गायब कर दिया गया था. जबकि ओरिजनल फोटो में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी सोफे में बैठे हुए दिखाई दे रहें है.

WHITENER ON SIDDHARTH TIWARI PHOTO
बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति की पोस्ट 
 
मनगवां विधायक ने फेसबुक में पोस्ट की तस्वीर मचा बवाल

मनगवां विधायक ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, तो बवाल मच गया और इस बारे में जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो नरेंद्र प्रजापति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की "एक कार्यकर्ता के द्वारा एडिट की गई फोटो उन्हें दी गई थी, उन्होंने ध्यान नहीं दिया और उस फोटो को फेसबुक में पोस्ट कर दिया." विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा की अब "मैं उस फोटो को न तो एडिट कर सकता हूं और न ही हटा सकता हूं. जो चल रहा है तो चल रहा है. सिद्धार्थ तिवारी हमारे नेता हैं, मैं उनके परिवार से वर्षों से जुड़ा हूं और उन्हीं के आशीर्वाद से मैं विधायक भी बना हूं. जो भी हुआ भूलवास हुआ, इसके पीछे उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं था."

कांग्रेस हुई हमलावर बोले उनके मुख में राम दिल में नाथूराम

वहीं पूरे मामले में अब कांग्रेस भी हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता विनोद शर्मा का कहना है कि "एक फोटो वायरल हुई है. इसमें न तो मनगवां विधायक की कोई गलती और न त्योंथर विधायक की कोई गलती है. इसमें तो उन्होंने अपना चरित्र प्रस्तुत किया है. यही वो लोग हैं, जो कहते हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी है. कांग्रेसी चले गए भाजपा में अब वो वहां अपना ओरिजनल रूप दिखा रहे है. अभी तो चेहरे पर कालिख पोती गई है. आने वाले समय में एक-दूसरे से लिपट-लिपट के चेहरों पर कालिख पोतेंगे. फोटो में सीएम और डिप्टी सीएम भी बैठे दिख रहे है.

राजेंद्र शुक्ला की ताकत ही यही है वो चाहते हैं की सब मेरे पीछे-पीछे चले, वो रिमोट दबाएं तो तो मनगवां विधायक आ जाए. इन भाजपाइयों के मुख में राम तो दिल में नाथूराम रहता है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में बीजेपी विधायक के पोस्ट से मचा बवाल, बोले- हो गई गलती, क्या है पूरा मामला

Rewa, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मीटिंग की एक फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. जिसको लेकर अब भारतीय जानता पार्टी में अंदर ही अंदर आग लगी हुई है. वायरल हुए पोस्ट को लेकर अब कांग्रेस नेता आग में घी डालने का काम कर रहे है. दरअसल, मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने मंगलवार अपने फेसबुक अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की. जिसके बाद बवाल मच गया. इस बारे में जब मीडिया ने उनसे सवाल-जवाब किया तो उन्होनें अपनी सफाई में कहा की यह पोस्ट उनके पास आई थी और भूलवस उन्होनें उस पोस्ट को फेसबुक आईडी में शेयर कर दिया. उनका कहना है की इसके पीछे उनका कोई मकसद नहीं था.

सीएम के मीटिंग की फोटो हुई वायरल

दरअसल, सोमवार की रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर रीवा आए थे. इस दौरान उन्होंने रीवा एयरपोर्ट में ही शहड़ोल जिले में अयोजित होने जा रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम को लेकर उद्योगपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी. इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति सहित अन्य नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थिति थे. पूरे कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की गई थी.

फोटो से त्योथर विधायक सिद्दार्थ तिवारी गायब सफेद रंग पोता

इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर ने मंगलवार को बवाल मचा कर रख दिया. जिसको लेकर कांग्रेस भी अब हमलवार हो गई है. मंगलवार को मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की. जिसमे मुख्यमंत्री की मीटिंग की एक तस्वीर थी. इस तस्वीर को एडिट की गई थी. जिसमे त्योंथर विधायक सिद्दार्थ तिवारी की फोटो को सफेद रंग से पोतकर उन्हें गायब कर दिया गया था. जबकि ओरिजनल फोटो में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी सोफे में बैठे हुए दिखाई दे रहें है.

WHITENER ON SIDDHARTH TIWARI PHOTO
बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति की पोस्ट 
 
मनगवां विधायक ने फेसबुक में पोस्ट की तस्वीर मचा बवाल

मनगवां विधायक ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, तो बवाल मच गया और इस बारे में जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो नरेंद्र प्रजापति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की "एक कार्यकर्ता के द्वारा एडिट की गई फोटो उन्हें दी गई थी, उन्होंने ध्यान नहीं दिया और उस फोटो को फेसबुक में पोस्ट कर दिया." विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा की अब "मैं उस फोटो को न तो एडिट कर सकता हूं और न ही हटा सकता हूं. जो चल रहा है तो चल रहा है. सिद्धार्थ तिवारी हमारे नेता हैं, मैं उनके परिवार से वर्षों से जुड़ा हूं और उन्हीं के आशीर्वाद से मैं विधायक भी बना हूं. जो भी हुआ भूलवास हुआ, इसके पीछे उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं था."

कांग्रेस हुई हमलावर बोले उनके मुख में राम दिल में नाथूराम

वहीं पूरे मामले में अब कांग्रेस भी हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता विनोद शर्मा का कहना है कि "एक फोटो वायरल हुई है. इसमें न तो मनगवां विधायक की कोई गलती और न त्योंथर विधायक की कोई गलती है. इसमें तो उन्होंने अपना चरित्र प्रस्तुत किया है. यही वो लोग हैं, जो कहते हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी है. कांग्रेसी चले गए भाजपा में अब वो वहां अपना ओरिजनल रूप दिखा रहे है. अभी तो चेहरे पर कालिख पोती गई है. आने वाले समय में एक-दूसरे से लिपट-लिपट के चेहरों पर कालिख पोतेंगे. फोटो में सीएम और डिप्टी सीएम भी बैठे दिख रहे है.

राजेंद्र शुक्ला की ताकत ही यही है वो चाहते हैं की सब मेरे पीछे-पीछे चले, वो रिमोट दबाएं तो तो मनगवां विधायक आ जाए. इन भाजपाइयों के मुख में राम तो दिल में नाथूराम रहता है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-mlas-post-created-ruckus-in-rewa-and-said/article-7688

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.