बीजेपी मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस', 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर होगा विशेष आयोजन

Bhopal, MP

भारतीय जनता पार्टी 25 जून को देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है। इस दिन वर्ष 1975 में देश में लगाया गया आपातकाल अब 50 वर्ष का हो जाएगा। पार्टी ने इसे ‘आपातकाल काले अध्याय के 50 वर्ष’ नाम दिया है। मध्यप्रदेश समेत सभी राज्यों में ज़िला स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

बीजेपी के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी दी कि राजधानी भोपाल में होने वाले आयोजन में केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनके साथ राज्य सरकार के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी जिला स्तरीय आयोजनों में शामिल होंगे।

आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर हमला

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को देश के लोकतंत्र की हत्या हुई थी। यह भारतीय संविधान और मूलभूत अधिकारों पर सीधा हमला था। इस दिन को युवा पीढ़ी को याद दिलाना बेहद जरूरी है कि लोकतंत्र की कितनी कीमत चुकाकर हमने आजादी और अधिकारों की रक्षा की है।

सभी जिलों में लगेंगी प्रदर्शनी, सेनानियों का होगा सम्मान

बीजेपी द्वारा इस अवसर पर सभी जिलों में आपातकाल की घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, उस काल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सार्वजनिक सम्मान भी किया जाएगा।

राजनीतिक माहौल भी होगा गरम

पार्टी के इस अभियान को आगामी चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी अपने इतिहास और कांग्रेस की कथित तानाशाही को सामने रखकर जनता को संदेश देना चाहती है। ऐसे में यह दिन सिर्फ एक स्मृति नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम बन गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बीजेपी मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस', 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर होगा विशेष आयोजन

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

बीजेपी के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी दी कि राजधानी भोपाल में होने वाले आयोजन में केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनके साथ राज्य सरकार के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी जिला स्तरीय आयोजनों में शामिल होंगे।

आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर हमला

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को देश के लोकतंत्र की हत्या हुई थी। यह भारतीय संविधान और मूलभूत अधिकारों पर सीधा हमला था। इस दिन को युवा पीढ़ी को याद दिलाना बेहद जरूरी है कि लोकतंत्र की कितनी कीमत चुकाकर हमने आजादी और अधिकारों की रक्षा की है।

सभी जिलों में लगेंगी प्रदर्शनी, सेनानियों का होगा सम्मान

बीजेपी द्वारा इस अवसर पर सभी जिलों में आपातकाल की घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, उस काल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सार्वजनिक सम्मान भी किया जाएगा।

राजनीतिक माहौल भी होगा गरम

पार्टी के इस अभियान को आगामी चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी अपने इतिहास और कांग्रेस की कथित तानाशाही को सामने रखकर जनता को संदेश देना चाहती है। ऐसे में यह दिन सिर्फ एक स्मृति नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम बन गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-will-celebrate-constitution-day-on-june-25-on-completion/article-24841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.