जातिगत जनगणना पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला: “श्रेय लूटना चाहती है कांग्रेस, राहुल बताएँ उनके परिवार की कितनी आबादी है”

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज इस जनगणना का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविक प्रयास तो मोदी सरकार ने किए हैं।

कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और कृष्णा गौर सहित कई सांसद व ओबीसी नेता उपस्थित रहे।

"60 साल में जो कांग्रेस नहीं कर सकी, वो मोदी सरकार ने किया"

डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए मोदी सरकार ने जो काम 11 सालों में किए, वह कांग्रेस छह दशकों में नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, ओबीसी समुदाय को सिर्फ वादों से बहलाया गया। वहीं मोदी सरकार ने शिक्षा से लेकर नौकरियों तक में पिछड़े वर्गों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए।

राहुल गांधी पर तीखा तंज: “आपके परिवार से तीन सांसद बने, यही है आपकी हिस्सेदारी”

डॉ. लक्ष्मण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी ‘जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी’ की बात करते हैं, तो पहले ये बताएं कि उनके परिवार की कुल कितनी आबादी है और उसमें से कितनों को सांसद बनाया गया है?” उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच समावेशी है और हम ओबीसी, एससी, एसटी ही नहीं, बल्कि सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय ले चुके हैं।

“नेहरू-इंदिरा ने जनगणना और सिफारिशें रोक दीं”

बीजेपी नेता ने इतिहास पर बात करते हुए कहा कि 1951 में जातिगत जनगणना होने वाली थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने इसे रोक दिया। इसी तरह इंदिरा गांधी ने भी मंडल आयोग की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। “जब मोरारजी देसाई की सरकार ने मंडल आयोग गठित किया और 27% आरक्षण की बात की, तब इंदिरा गांधी सत्ता में आते ही इसे लागू नहीं होने दिया,” उन्होंने आरोप लगाया।

“सर्वे के नाम पर 5000 करोड़ बर्बाद कर चुकी है कांग्रेस”

डॉ. लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 2021 में सर्वे के नाम पर 5000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन वह सर्वे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। “उनके द्वारा कराए गए आंकड़े गलत निकले, जो कानूनी रूप से टिक ही नहीं सकते थे,” उन्होंने कहा।

“कोविड के कारण रुकी जनगणना, अब मार्च 2027 से होगी शुरू”

बीजेपी नेता ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना के पक्ष में रही है, लेकिन 2019 में कोविड महामारी के चलते यह प्रक्रिया रुकी। अब कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो चुका है और 1 मार्च 2027 से जनगणना प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। कुछ राज्यों में यह कार्य अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगा।

“जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है कांग्रेस”

कार्यशाला में डॉ. लक्ष्मण ने कांग्रेस पर जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार विकास की बात करती है, तब विपक्ष भ्रम फैलाने और भटकाने की राजनीति करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जातिगत जनगणना पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला: “श्रेय लूटना चाहती है कांग्रेस, राहुल बताएँ उनके परिवार की कितनी आबादी है”

Bhopal, MP

कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और कृष्णा गौर सहित कई सांसद व ओबीसी नेता उपस्थित रहे।

"60 साल में जो कांग्रेस नहीं कर सकी, वो मोदी सरकार ने किया"

डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए मोदी सरकार ने जो काम 11 सालों में किए, वह कांग्रेस छह दशकों में नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, ओबीसी समुदाय को सिर्फ वादों से बहलाया गया। वहीं मोदी सरकार ने शिक्षा से लेकर नौकरियों तक में पिछड़े वर्गों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए।

राहुल गांधी पर तीखा तंज: “आपके परिवार से तीन सांसद बने, यही है आपकी हिस्सेदारी”

डॉ. लक्ष्मण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी ‘जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी’ की बात करते हैं, तो पहले ये बताएं कि उनके परिवार की कुल कितनी आबादी है और उसमें से कितनों को सांसद बनाया गया है?” उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच समावेशी है और हम ओबीसी, एससी, एसटी ही नहीं, बल्कि सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय ले चुके हैं।

“नेहरू-इंदिरा ने जनगणना और सिफारिशें रोक दीं”

बीजेपी नेता ने इतिहास पर बात करते हुए कहा कि 1951 में जातिगत जनगणना होने वाली थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने इसे रोक दिया। इसी तरह इंदिरा गांधी ने भी मंडल आयोग की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। “जब मोरारजी देसाई की सरकार ने मंडल आयोग गठित किया और 27% आरक्षण की बात की, तब इंदिरा गांधी सत्ता में आते ही इसे लागू नहीं होने दिया,” उन्होंने आरोप लगाया।

“सर्वे के नाम पर 5000 करोड़ बर्बाद कर चुकी है कांग्रेस”

डॉ. लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 2021 में सर्वे के नाम पर 5000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन वह सर्वे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। “उनके द्वारा कराए गए आंकड़े गलत निकले, जो कानूनी रूप से टिक ही नहीं सकते थे,” उन्होंने कहा।

“कोविड के कारण रुकी जनगणना, अब मार्च 2027 से होगी शुरू”

बीजेपी नेता ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना के पक्ष में रही है, लेकिन 2019 में कोविड महामारी के चलते यह प्रक्रिया रुकी। अब कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो चुका है और 1 मार्च 2027 से जनगणना प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। कुछ राज्यों में यह कार्य अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगा।

“जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है कांग्रेस”

कार्यशाला में डॉ. लक्ष्मण ने कांग्रेस पर जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार विकास की बात करती है, तब विपक्ष भ्रम फैलाने और भटकाने की राजनीति करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjps-attack-on-congress-on-caste-census-wants-to-rob/article-23395

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.