BJP का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान: बुरहानपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, 11 वर्षों की केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य

Burhanpur, MP

भाजपा ने अपने ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत रविवार को बुरहानपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया। राजस्थान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का संचालन ईश्वर चौहान एवं अनिल वानखेड़े ने किया।

भाजपा जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व काम किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की प्रतिबद्धता को मजबूती दें।

जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि आगामी 5 जून से 6 जुलाई तक भाजपा कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ एक विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस तथा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर विभिन्न आयोजन होंगे, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

कार्यशाला में विधायक अर्चना चिटनिस ने मोदी सरकार की प्रमुख सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि धारा 370 का हटाया जाना, आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई और जम्मू-कश्मीर के विकास कार्य केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। साथ ही, इन मुद्दों को व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में महापौर माधुरी अतुल पटेल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, रामदास शिवहरे, दिलीप श्रॉफ, गंगाराम मार्को समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

BJP का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान: बुरहानपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, 11 वर्षों की केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य

Burhanpur, MP

भाजपा जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व काम किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की प्रतिबद्धता को मजबूती दें।

जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि आगामी 5 जून से 6 जुलाई तक भाजपा कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ एक विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस तथा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर विभिन्न आयोजन होंगे, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

कार्यशाला में विधायक अर्चना चिटनिस ने मोदी सरकार की प्रमुख सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि धारा 370 का हटाया जाना, आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई और जम्मू-कश्मीर के विकास कार्य केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। साथ ही, इन मुद्दों को व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में महापौर माधुरी अतुल पटेल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, रामदास शिवहरे, दिलीप श्रॉफ, गंगाराम मार्को समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjps-sankalp-se-siddhi-campaign-in-burhanpur-the-target-of/article-23603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.