पचमढ़ी की वादियों में बीजेपी की पाठशाला शुरू: सांसदों-विधायकों को मिलेगा अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण, अमित शाह और सीएम मोहन यादव मौजूद

Bhopal, MP

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में अपने सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर दी है। 14 जून से 16 जून तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके साथ पचमढ़ी रवाना हुए।

इस शिविर का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन, नीतियों और जनता से संवाद कौशल पर केंद्रित प्रशिक्षण देना है। इसे बीजेपी की आंतरिक मजबूती और 2028 की तैयारी के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

  पहले दिन तीन सत्रों में होगी वैचारिक गहराई से चर्चा

शिविर के पहले दिन तीन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं:

  1. 'हमारा विचार और पंच निष्ठा' पर चर्चा: इसमें प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे।

  2. बीजेपी की कार्य पद्धति पर चर्चा: प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर अपने अनुभव साझा करेंगे।

  3. 'शताब्दी वर्ष योजना' और 'पंच परिवर्तन' विषय पर प्रस्तुति देंगे स्वप्निल कुलकर्णी और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी

  दूसरे दिन होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण और समूह आधारित संवाद

15 जून को दूसरा दिन पूरी तरह से व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों को चुनाव क्षेत्र की चुनौतियों, नवाचार और सदन में प्रभावी भूमिका के लिए तीन समूहों में प्रशिक्षित किया जाएगा:

  • पहला समूह: पहली-दूसरी बार के विधायक; वक्ता: सुधीर गुप्ता, सीताशरण शर्मा

  • दूसरा समूह: वरिष्ठ विधायक; वक्ता: डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, प्रदीप लारिया, हरिशंकर खटीक

  • तीसरा समूह: लोकसभा व राज्यसभा सांसद; वक्ता: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, राज्य मंत्री दुर्गादास उईके

  अंतिम दिन होंगे नड्डा और राजनाथ सिंह

16 जून को समापन दिवस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिविर में शामिल होंगे। वे अब तक के सत्रों की समीक्षा करेंगे और आने वाले चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संवाद कौशल को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पचमढ़ी की वादियों में बीजेपी की पाठशाला शुरू: सांसदों-विधायकों को मिलेगा अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण, अमित शाह और सीएम मोहन यादव मौजूद

Bhopal, MP

इस शिविर का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन, नीतियों और जनता से संवाद कौशल पर केंद्रित प्रशिक्षण देना है। इसे बीजेपी की आंतरिक मजबूती और 2028 की तैयारी के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

  पहले दिन तीन सत्रों में होगी वैचारिक गहराई से चर्चा

शिविर के पहले दिन तीन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं:

  1. 'हमारा विचार और पंच निष्ठा' पर चर्चा: इसमें प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे।

  2. बीजेपी की कार्य पद्धति पर चर्चा: प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर अपने अनुभव साझा करेंगे।

  3. 'शताब्दी वर्ष योजना' और 'पंच परिवर्तन' विषय पर प्रस्तुति देंगे स्वप्निल कुलकर्णी और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी

  दूसरे दिन होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण और समूह आधारित संवाद

15 जून को दूसरा दिन पूरी तरह से व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों को चुनाव क्षेत्र की चुनौतियों, नवाचार और सदन में प्रभावी भूमिका के लिए तीन समूहों में प्रशिक्षित किया जाएगा:

  • पहला समूह: पहली-दूसरी बार के विधायक; वक्ता: सुधीर गुप्ता, सीताशरण शर्मा

  • दूसरा समूह: वरिष्ठ विधायक; वक्ता: डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, प्रदीप लारिया, हरिशंकर खटीक

  • तीसरा समूह: लोकसभा व राज्यसभा सांसद; वक्ता: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, राज्य मंत्री दुर्गादास उईके

  अंतिम दिन होंगे नड्डा और राजनाथ सिंह

16 जून को समापन दिवस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिविर में शामिल होंगे। वे अब तक के सत्रों की समीक्षा करेंगे और आने वाले चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संवाद कौशल को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjps-school-starts-in-pachmarhis-litigants-mps-and-mlas-will/article-24313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.