भीकनगांव नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं भाजपा की सुधा महाजन

Khargone, MP

भीकनगांव नगर परिषद में बुधवार को पिछड़ा वर्ग आरक्षित महिला सीट पर भाजपा की सुधा विजय महाजन अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस की ऋतु वर्मा को 10-5 के अंतर से हराया।

 यह चुनाव नगर परिषद के पार्षद उपचुनाव के बाद संपन्न हुआ, जिसने नगर सरकार का समीकरण बदल दिया।

निर्वाचन प्रक्रिया

निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय परिसर में शुरू हुई। भाजपा के पर्यवेक्षक सुभाष कोठारी ने रायशुमारी में सर्वसम्मति से सुधा महाजन का नाम प्रस्तावित किया। वहीं, कांग्रेस ने ऋतु महेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया।

जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने सुधा महाजन को माला पहनाकर सम्मानित किया।

परिषद में शक्ति संतुलन

भीकनगांव नगर परिषद में अब भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। इस चुनाव में सुधा को कांग्रेस का भी एक वोट मिला। पिछली बार क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा बहुमत होने के बावजूद अध्यक्ष पद नहीं जीत पाई थी।

फरवरी 2022 में वार्ड 5 से निर्दलीय पूनम जायसवाल पार्षद चुनी गई थीं। कांग्रेस के समर्थन से वे अध्यक्ष बनी थीं, लेकिन नामांकन में आपराधिक रिकॉर्ड न बताने और दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होने के कारण न्यायालय ने उनका पद शून्य घोषित कर दिया था।

प्रभारी अध्यक्ष से पूर्ण अध्यक्ष तक

सुधा महाजन पहले प्रभारी अध्यक्ष थीं। वार्ड 5 के उपचुनाव में भाजपा की कमलेश कौशल ने कांग्रेस की पूनम जायसवाल को हराया। इससे परिषद में भाजपा के पार्षदों की संख्या 9 हो गई और सुधा महाजन को पूर्ण अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भीकनगांव नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं भाजपा की सुधा महाजन

Khargone, MP

 यह चुनाव नगर परिषद के पार्षद उपचुनाव के बाद संपन्न हुआ, जिसने नगर सरकार का समीकरण बदल दिया।

निर्वाचन प्रक्रिया

निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय परिसर में शुरू हुई। भाजपा के पर्यवेक्षक सुभाष कोठारी ने रायशुमारी में सर्वसम्मति से सुधा महाजन का नाम प्रस्तावित किया। वहीं, कांग्रेस ने ऋतु महेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया।

जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने सुधा महाजन को माला पहनाकर सम्मानित किया।

परिषद में शक्ति संतुलन

भीकनगांव नगर परिषद में अब भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। इस चुनाव में सुधा को कांग्रेस का भी एक वोट मिला। पिछली बार क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा बहुमत होने के बावजूद अध्यक्ष पद नहीं जीत पाई थी।

फरवरी 2022 में वार्ड 5 से निर्दलीय पूनम जायसवाल पार्षद चुनी गई थीं। कांग्रेस के समर्थन से वे अध्यक्ष बनी थीं, लेकिन नामांकन में आपराधिक रिकॉर्ड न बताने और दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होने के कारण न्यायालय ने उनका पद शून्य घोषित कर दिया था।

प्रभारी अध्यक्ष से पूर्ण अध्यक्ष तक

सुधा महाजन पहले प्रभारी अध्यक्ष थीं। वार्ड 5 के उपचुनाव में भाजपा की कमलेश कौशल ने कांग्रेस की पूनम जायसवाल को हराया। इससे परिषद में भाजपा के पार्षदों की संख्या 9 हो गई और सुधा महाजन को पूर्ण अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjps-sudha-mahajan-became-the-president-of-bhikangaon-municipal-council/article-30534

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.