- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में भाजयुमो नेता प्रशांत राय अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जबलपुर में भाजयुमो नेता प्रशांत राय अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Jabalpur, MP
आबकारी विभाग ने बुधवार-गुरुवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी प्रशांत राय को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी अपनी कार में 20 पेटी (करीब 180 लीटर) देशी शराब लेकर जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर पौड़ी-मझौली मार्ग पर टीम ने घेराबंदी की और ऑल्टो K10 (MP20 CG 3453) कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी प्रशांत राय भाजयुमो मझौली पश्चिम मंडल का कार्यालय मंत्री है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। गुरुवार को प्रशांत को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज़
इस मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रजक ने कहा, “भाजयुमो नेताओं से ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। कभी कोई बलात्कार के मामले में पकड़ा जाता है, तो कोई शराब तस्करी में। जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।”
भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा के जिला नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, “मझौली मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र से इस मामले की जानकारी ली जा रही है। यदि प्रशांत राय दोषी पाया जाता है, तो आगे की कार्रवाई जिला अध्यक्ष के निर्देश पर की जाएगी। भाजपा ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है।”
फिलहाल, आबकारी विभाग की कार्रवाई और इस राजनीतिक विवाद के बीच प्रशांत राय की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए